फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nambi Narayan: पूर्व IPS श्रीकुमार को हिरासत में लेने पर बोले इसरो के पूर्व वैज्ञानिक, 'उसने मेरे केस में भी यही किया था'

Sat, 25 Jun 2022 10:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

नारायण ने कहा, ''मुझे पता चला कि उन्हें आज कहानियों को गढ़ने और उन्हें सनसनीखेज बनाने की कोशिश करने के लिए गिरफ्तार किया गया, उनके खिलाफ एक आरोप था। ठीक वैसा ही उन्होंने मेरे मामले में किया गया था।''
 
विज्ञापन
नंबी नारायण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने गुजरात दंगों के मामले में अहमदाबाद पुलिस के पूर्व आईपीएस अधिकारी आरबी श्रीकुमार को हिरासत में लेने पर कहा कि हमारा सिस्टम ऐसा है कि कोई भी गलत बयानबाजी कर सकता है और फिर उससे दूर भाग सकता है। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है क्योंकि हर चीज की एक सीमा होती है और वह शालीनता के मामले में सारी हदें पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

  नारायण ने कहा, ''मुझे पता चला कि उन्हें आज कहानियों को गढ़ने और उन्हें सनसनीखेज बनाने की कोशिश करने के लिए गिरफ्तार किया गया, उनके खिलाफ एक आरोप था। ठीक वैसा ही उन्होंने मेरे मामले में किया गया था।''

बता दें कि गुजरात पुलिस ने आज शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को मुंबई से जबकि पूर्व आईपीएस अधिकारी आरबी श्रीकुमार को अहमदाबाद से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इन दोनों के साथ ही पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट पर भी अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में पीआई डीबी बारड़ ने सरकार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में इन सभी पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जाली और मनगढ़ंत तथ्य पेश करके कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करने सहित गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें