फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा से हुई यह गलती, पंचायत ने ठोका जुर्माना

Tue, 29 Jun 2021 10:14 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा पर गोवा के एक गांव में कचरा फेंकने को लेकर जुर्माना लगाया गया। अजय जडेजा पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसका उन्होंने भुगतान किया।
विज्ञापन
अजय जडेजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा पर एक स्थानीय ग्राम पंचायत ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अजय जडेजा पर गोवा के एक गांव में कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि अजय जडेजा, उत्तरी गोवा के सुरम्य गांव एल्डोना में एक बंगले के मालिक हैं। 

विज्ञापन


अजय जडेजा पर गांव की सरपंच तृप्ति बंदोदकर ने गांव में कचरा फेंकने के लिए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके बाद बंदोदकर ने बताया कि 90 के दशक के लोकप्रिय क्रिकेटर ने बिना किसी हंगामे या शोर-शराबे के साथ जुर्माने की राशि अदा कर दी। सरपंच ने कहा कि हम अपने गांव के कचरे के मुद्दे से परेशान हैं। 

उन्होंने बताया कि बाहर से भी कचरा उनके गांव में डाला जाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने कुछ युवाओं को नियुक्त किया है, जो कचरा बैग इकट्ठा करने और दोषियो की पहचान करने और सबूत इकट्ठा करने का काम करते हैं। एल्डोना गांव कई मशहूर हस्तियों का घर है, इनमें अजय जडेजा और अमिताभ घोष शामिल हैं। 
विज्ञापन


बंदोदकर ने जानकारी दी कि हमें कचरे के कुछ बैगों में अजय जडेजा के नाम पर एक बिल मिला। जब हमने उन्हें भविष्य में कचरा ना फेंकने को कहा तो उन्होंने कहा कि वो जुर्माना देने के लिए तैयार हैं और यही वजह रही कि उन्होंने इसका भुगतान किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें