फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: राष्ट्रपति मोइसे की हत्या मामले में हैती के पूर्व सीनेटर को आजीवन कारावास; घर में घुसकर मार डाला था

Wed, 20 Dec 2023 08:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी

सार

सात जुलाई, 2021 को हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में राष्ट्रपति के निजी आवास पर हमला कर राष्ट्रपति जोवेनल मोइसी की हत्या कर दी गई थी। हमले में हैती की प्रथम महिला मार्टीन मोइसी को भी गोली मारी गई थी लेकिन वह बच गईं थीं। 
विज्ञापन
हैती के पूर्व सीनेटर जोसेफ जोएल जॉन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राज्य अमेरिका के मियामी में संघीय अदालत ने 2021 में कैरेबियाई देश हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइसे की हत्या के मामले में हैती के एक पूर्व सीनेटर जोसेफ जोएल जॉन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बुधवार को सामने आई जानकारी के मुताबिक, जोसेफ जोएल जॉन को अक्तूबर में तीन आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद अदालत ने सजा सुनाई थी। इन आरोपों में अमेरिका के बाहर एक व्यक्ति की हत्या और अपहरण की साजिश रचने के साथ ही मोइसी को मारने की साजिश के लिए सहायता और संसाधन उपलब्ध कराना शामिल था।  जॉन को मई 2022 में जमैका से प्रत्यर्पित किया गया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सात जुलाई, 2021 को हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में राष्ट्रपति के निजी आवास पर हमला कर राष्ट्रपति जोवेनल मोइसी की हत्या कर दी गई थी। हमले में हैती की प्रथम महिला मार्टीन मोइसी को भी गोली मारी गई थी लेकिन वह बच गईं थीं। 

बाद में साल 2022 में इस हत्याकांड की जांच के दौरान  दायर एक हलफनामे में आरोप लगाया गया था कि जॉन ने इस साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जॉन ने हमलावरों को वाहन और हथियार मुहैया कराने में मदद की थी। उन्होंने यह बात स्वीकारी भी थी। एफबीआई एजेंट के एक हलफनामे के अनुसार, उन्होंने मोइसी की हत्या से एक दिन पहले सह-साजिशकर्ताओं के साथ एक बैठक में भाग लेने की बात भी स्वीकार की थी।
विज्ञापन


अमेरिकी न्याय विभाग  ने बताया कि जॉन मोइसी की हत्या के संबंध में तीसरा आरोपी था। इससे पहले, मारियो एंटोनियो पलासियोस और रोडोल्फ जार दोनों को 2022 में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैती-चिली के नागरिक रोडोल्फ जार को जून में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वहीं, कोलंबियाई नागरिक पलासिओस को इस महीने के अंत में अदालत में पेश किया जाएगा। अमेरिका के मुताबिक, इस हत्या कांड में हैती के कई अमेरिकी नागरिकों और कम से कम 20 कोलंबियाई लोग शामिल थे। 
विज्ञापन


मोइसी की हत्या के बाद से हैती में अशांति बढ़ती जा रही है। इस कैरेबियाई देश में आपराधिक गिरोहों का बोल-बाला बढ़ दया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें