फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल सकता है अहम पद: मोदी कैबिनेट के विस्तार की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे सोनोवाल

Sat, 19 Jun 2021 03:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

असम में भाजपा के सत्ता में वापसी के बावजूद उनकी जगह हिमंत बिस्व सरमा को सीएम बना दिया गया, इसके बाद अटकलें लगाई जा रही है कि उनको केंद्र में अहम पद मिल सकता है
विज्ञापन
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी कैबिनेट के विस्तार की अटकलों के बीच असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि वह वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करने आए हैं। सोनोवाल को कैबिनेट विस्तार में जगह मिल सकती है।

विज्ञापन


सोनोवाल असम में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के 2016 से लेकर पिछले महीने तक मुख्यमंत्री थे। भाजपा के सत्ता में वापसी के बावजूद उनकी जगह हिमंत बिस्व सरमा को सीएम बना दिया गया। पूर्व सीएम ने बृहस्पतिवार रात को असम के राज्यपाल जगदीश मुखी द्वारा आयोजित डिनर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री सरमा भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया है। वह असम के सोनोवाल कचरी जनजाति समुदाय से आते हैं। हाल ही में सरमा ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री का पद देने से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि सोनोवाल को नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें