फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा दावा: भारत संग दोस्ती करना चाहता है तालिबान, जानें इस मसले पर क्या है केंद्र सरकार का रुख

Sat, 04 Sep 2021 07:51 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बड़ा दावा किया है कि नए अफगान शासकों ने भारत के साथ अच्छे संबंध बनाने की वकालत की है। हालांकि, भारत सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। इससे पहले भी भारतीय राजदूत के साथ तालिबानी नेताओं की मुलाकात हो चुकी है। श्रृंगला ने कहा कि फिलहाल हम तालिबान को लेकर वैश्विक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
हर्षवर्धन श्रृंगला, विदेश सचिव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालिबान ने भारत की तरफ मधुर संबंध बनाने का हाथ बढ़ाया है। तालिबान लगातार भारत के साथ दोस्ताना संबंध बनाने के लिए कई बार प्रयास कर चुका है और तालिबानी राज के बाद अफगान शासकों ने भारत की चिंताओं को दूर करने में भरपूर सहयोग करने की इच्छा जताई है। ये बात विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कही। तीन दिन की अमेरिकी यात्रा पर गए श्रृंगला ने वाशिंगटन डीसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि   फिलहाल हम पाकिस्तान पर नजर बनाए हुए हैं कि अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत के बाद उसका कैसा रुख रहेगा।

विज्ञापन


विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत को एक महीना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने का मौका मिला। इस दौरान चार प्रस्ताव को स्वीकार किया गया , लेकिन अफगानिस्तान में तालिबान शासकों के साथ द्विपक्षीय संबंध बनाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, क्योंकि इस पर वैश्विक स्तर पर बातचीत करने की जरूरत है। साथ ही श्रृंगला ने अफगानिस्तान में फंसे इच्छुक भारतीयों को निकालने की बात भी कही। 
 


भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अमेरिका के रक्षा सचिव, कॉलिन कहल से मुलाकात की और भारत-अमेरिका रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें