एक तरफ सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता, दूसरी तरफ भारत पर ही फायरिंग का आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत के डिप्टी कमिश्नर जेपी सिंह को समन किया है, LoC पर फायरिंग का आरोप लगाकर भारतीय कमिश्नर को समन किया गया है।
Pakistan's Foreign Office summons India's Deputy High Commission JP Singh over alleged firing along LoC.— ANI (@ANI_news) July 19, 2017
ये मामला तब सामने आया है जब पाकिस्तान बार बार सीजफायर का उल्लंघन करता है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे तमाम इलाकों में लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। दो दिन से पाकिस्तानी सेना के द्वारा एलओसी से सटे तमाम इलाकों में गोलाबारी के बाद बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है।
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण एलओसी से सटे करीब 150 गांवो के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार को भी एक बार फिर रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया है।
पाकिस्तान की ओर से बुधवार को पुंछ और राजोरी जिले से सटे मंजाकोट व राजधानी सेक्टरों में मोर्टार दागे गए हैं। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में पुंछ एक शख्स के घायल होने की खबरें हैं।