फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहलाने वाली घटना: असम में संदिग्ध मानव बलि में पांच साल की बच्ची की मौत, तांत्रिक गिरफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 02:11 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चराइदेव

सार

असम के चराइदेव जिले में मानव बलि के एक संदिग्ध मामले में एक पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी गई है। इस मामले में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के चराइदेव जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां मानव बलि के एक संदिग्ध मामले में एक पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी बच्ची का सोमवार की रात उस समय उसके घर से अपहरण कर लिया गया जब वह सो रही थी। वहीं उसकी बड़ी बहन ने मंगलवार को सेफ्राई थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


शव के पास मिली अनुष्ठान में इस्तेमाल होने वाली सामग्री
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव मंगलवार की रात सिंगलू नदी से बरामद किया गया था और राख के साथ लाल कपड़ा और तांत्रिक अनुष्ठान में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी नदी के तट पर मिली थी, जिससे संकेत मिलता है कि यह मानव बलि का मामला हो सकता है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

तांत्रिक गिरफ्तार, माता-पिता से पूछताछ जारी
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा इस मामले में मुख्य आरोपी व्यवसायी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।अधिकारी ने कहा कि लड़की के माता-पिता से पूछताछ की गई है और उसके पिता सहित 10 लोगों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


मानव बलि से इंकार नहीं किया जा सकता: पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मानव बलि के एंगल से इस घटना की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आदिवासी बहुल चाय बागानों में मानव बलि की पहले भी घटनाएं हुई हैं। साल 2016 में इलाके के एक अन्य चाय बागान से चार साल की बच्ची लापता हो गई थी और कुछ दिनों बाद उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें