फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कोट्टनकुलंगरा मंदिर में उत्सव के दौरान हादसा; रथ से कुचल जाने से बच्ची की मौत

Mon, 25 Mar 2024 04:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
कपालेश्वर मंदिर - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल में कोल्लम के पास प्रसिद्ध कोट्टनकुलंगरा मंदिर में वार्षिक उत्सव के दौरान रविवार को एक दुर्घटना हो गई।। यहां उत्सव के दौरान  रथ के पहिये के नीचे कुचले जाने के कारण क्षेत्र नाम की एक पांच वर्षीय लड़की की जान चली गई। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक बच्ची चावरा से अपने माता-पिता के साथ रथ यात्रा में शामिल होने आई थी।  जब भक्त रथ को खींच रहे थे, दुर्घटनावश वह रथ के पहिये के नीचे गिर गई औपर कुचल गई। इसके बाद उसके माता-पिता और पुलिस उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसे बचाया न जा सका। 
विज्ञापन



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे हुई,। इसके बाद इस दिल दहला देने वाली घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें