फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं

Tue, 24 Sep 2024 09:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पर एक खाली मालगाड़ी के पांच बोगियां पटरी से उतर गई। यह घटना मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब घटी। इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों को दूसरे मार्गों से भेजा गया, जिससे आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरीं - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पर एक खाली मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। यह घटना मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब घटी। इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों को दूसरे मार्गों से भेजा गया, जिससे आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। घटना की जानकारी पाकर डीआरएम अलीपुरद्वार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मरम्मत का काम जारी है।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, "हमें यह जानकारी मिली की ट्रेन पटरी से उतर गई। यह घटना आज सुबह के छह बजे के करीब घटी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मरम्मत का काम जारी है।" अलीपुरद्वार डिवीजन के डीआरएम अमरजीत गौतम ने कहा, "आज सुबह न्यू मैनागु़ॉी स्टेशन पर एक खाली मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। हम यातायात बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। टीम इसकी जांच कर रही है, हम भी जांच कर रहे हैं।"
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें