तमिलनाडु के सेलम में कुरानगुचावड़ी के पास एक घर में आग लगने के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है। पांचों लोग आग लगने के समय सो रहे थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा हुआ है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने दुख जताया है। जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
पलानीस्वामी ने चेन्नई में एक बयान में कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। उन्होंने कहा, 'मैं मृतकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।' उन्होंने जिला प्रशासन को घायल व्यक्ति को अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।