फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल के कासरगोड में स्कूल बस और ऑटोरिक्शा में टक्कर, हादसे में पांच लोगों की मौत

Tue, 26 Sep 2023 12:08 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड (केरल)

सार

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कासरगोड जिले में सोमवार शाम को एक स्कूल बस और ऑटोरिक्शा में टक्कर हो गई। इस हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चार लोगों की दुर्घटना के बाद मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बडियाडका थाना क्षेत्र की सीमा में यह घटना हुई। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार बस तेज गति से थी और गलत दिशा से आ रही थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि हादसा शाम करीब 5.30 बजे हुआ, जब बस स्कूली बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। हादसे के समय बस में कोई स्कूली बच्चा सवार नहीं था।

अधिकारी ने कहा कि हादसे में स्कूल बस और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस चालक को हिरासत में लिया गया है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन उसे मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में पहले भी दुर्घटनाएं हुई हैं, लेकिन पहली बार इतनी दुखद दुर्घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि चारों मृतक महिलाएं एक ही परिवार से थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें