फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में फूट का डर, पार्टी विधायकों की बैठक से पांच MLA नदारद

Thu, 15 Feb 2024 10:14 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के कांग्रेस से इस्तीफे देने बाद पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई है। राज्य में पार्टी विधायकों की बैठक से पांच विधायक नदारद रहे, जिसके बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के कांग्रेस से इस्तीफे देने बाद पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई है। गुरुवार को राज्य में पार्टी विधायकों की बैठक से पांच विधायक नदारद रहे। यह मीटिंग अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद बुलाई गई थी जिसके बाद से कांग्रेस अब डैमेज कंट्रोल कर रही है। नदारत विधायकों में बांद्रा पूर्व से जीशान सिद्दीकी, मलाड पश्चिम से असलम शेख, लातूर शहर से अमित देशमुख, अमरावती से सुलभा खोडके और नांदेड़ दक्षिण से मोहनराव हैम्बर्डे शामिल हैं। 
विज्ञापन


कोई बोला-व्यस्त हैं, तो कोई करता दिखा डैमेज कंट्रोल
मामले पर कांग्रेस विधायक बालासाहेब थोराट ने कहा कि पार्टी द्वारा बुलाई गई बैठक में पांच विधायक नदारत रहे। इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि विधायकों ने पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण बैठक में शामिल न होने के लिए उनसे अनुमति मांगी है। बैठक में अनुपस्थित विधायक सिद्दीकी और शेख ने कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हमारी प्रतिबद्धताएं हैं। 

पार्टी के पदाधिकारी की अलग-अलग बयान
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, विधायक खोडके और हैम्बर्डे की पारिवारिक व्यस्तताएं थीं। खास बात है तमाम कांग्रेस पदाधिकारी इनको लेकर अलग-अलग बयान दे रहे हैं। एक पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि सिद्दीकी और शेख दोनों ने कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार चंद्रकांत हंबार्डे के प्रस्तावक के रूप में अपने हस्ताक्षर दिए थे और बुधवार शाम को पार्टी विधायकों की बैठक में भाग लिया था।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव समीप आते ही दलों में हलचल
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को नजदीक आता देख तमाम राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से पार्टी के भीतर दलबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। इस्तीफे के एक दिन बार अशोक चव्हाण ने भाजपा का दामन थामा है और उन्हें इनाम के दौरान पर राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। पिछले महीने पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया था। देवड़ा को राज्यसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें