फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Metro: इस राज्य से शुरू हो सकती है देश की पहली वंदे भारत मेट्रो, इस वजह से इन शहरों को चुना गया

Sat, 24 Aug 2024 01:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में 20 कोच की वंदे मेट्रो का ट्रायल भी किया गया है। हालांकि, पीएमओ से स्वीकृति मिलने के बाद ही रूट फाइनल किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि वंदे भारत मेट्रो के पहले रूट के लिए वडोदरा से अहमदाबाद सबसे ज्यादा मुफीद है, क्योंकि इस रूट पर दैनिक यात्रियों की संख्या सर्वाधिक है।
विज्ञापन
Vande Bharat Metro - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में जब कोई नई श्रेणी की ट्रेनों की शुरुआत होती है उसे बड़े शहरों से शुरू किया जाता है। लेकिन पहली बार वंदे भारत मेट्रो को बड़े शहर जैसे दिल्ली, मुंबई की तुलना में छोटे शहर से चलाने की तैयारी हो चुकी है। रेलवे ने इसका ट्रायल भी पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


अभी देश में 52 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनों यात्रियों की खूब पसंद आ रही है। इसी के तर्ज पर वंदे भारत मेट्रो भी तैयार की गई है। आने वाले दिनों इसे शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसका रूट भी लगभग तय हो चुका है। रेलवे मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, पहली वंदे भारत मेट्रो गुजरात में अहमदाबाद से वडोदरा के बीच चलाए जाने की तैयारी है।

हाल ही में 20 कोच की वंदे मेट्रो का ट्रायल भी किया गया है। हालांकि, पीएमओ से स्वीकृति मिलने के बाद ही रूट फाइनल किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि वंदे भारत मेट्रो के पहले रूट के लिए वडोदरा से अहमदाबाद सबसे ज्यादा मुफीद है, क्योंकि इस रूट पर दैनिक यात्रियों की संख्या सर्वाधिक है। यह वंदे भारत मेट्रो चलती है तो वडोदरा, नडियाद, आणंद के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


वंदे मेट्रो के जरिए देश के करीब 124 शहरों को कनेक्ट करने की तैयारी है। इनमें कुछ संभावित रूटों में लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा, दिल्ली-रेवाड़ी, भुवनेश्वर-बालासोर, आगरा-दिल्ली, तिरुपति-चेन्नई, इलाहाबाद-वाराणसी, भोपाल-जबलपुर, गोरखपुर-लखनऊ, दिल्ली-मुरादाबाद, अमृतसर-चंडीगढ़,दिल्ली-आगरा शामिल हैं। इस ट्रेन की खासियत है कि 100 किमी. की स्पीड मौजूदा वंदे भारत से भी कम समय में पकड़ लेगी, यानी इनका पिकअप का समय और घटा है।

वंदे भारत एक्सप्रेस को जीरो से 100 किमी.की स्पीड पकड़ने में 52 सेकंड लगते हैं, लेकिन वंदे भारत मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया जा गया है कि जीरो से 100 की स्पीड 45 से 47 सेकंड में पकड़ लेती है। हालांकि इसकी अधिकतम स्पीड मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस से कम रखी गई है। वंदे भारत मेट्रो की स्पीड 130 किमी. प्रति घंटे है। स्टेशन बहुत पास पास होने के चलते इसकी स्पीड कम रखी गई है।

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम रेलवे की तरफ से पहली वंदे भारत मेट्रो वडोदरा से अहमदाबाद के बीच चलाई जा सकती है, क्योंकि हाल ही में रेलवे ने अहमदाबाद से लेकर मुंबई तक के रूट को काफी एडवांस बनाया है। इस रूट पर फैसला आने वाले दिनों में किया जाएगा, लेकिन उन्होंने कहा कि वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के संचालन से दैनिक यात्रियों का समय बचेगा। इन्हें खासतौर पर प्रतिदिन आवाजाही करने वाले यात्रियों की सुविधा के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें