फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: केरल हाईकोर्ट में पहली बार महिला जजों की पूर्ण पीठ का गठन

Wed, 09 Mar 2022 02:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोच्ची।

सार

पीठ गुरुवायुर देवस्वम प्रबंध समिति से जुड़ी कुछ याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। याचिका में सरकार के आपदा राहत कोष में गुरुवायुर देवस्वम कोष द्वारा किए गए योगदान को रद्द करने वाले पूर्ण पीठ के आदेश पर पुनर्विचार की मांग की गई है। 
 
विज्ञापन
kerala high court - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केरल हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार महिला न्यायाधीशों की पूर्ण पीठ का गठन किया गया है। 

विज्ञापन


पीठ गुरुवायुर देवस्वम प्रबंध समिति से जुड़ी कुछ याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। याचिकाओं में तय होना है कि गुरुवायुर देवस्वम प्रबंध समिति मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष या किसी सरकारी संस्था को दान दे सकती है या नहीं।  

जस्टिस अनु शिवरामन, जस्टिस एमआर अनीता और जस्टिस वी शिरसी की पीठ राज्य द्वारा दायर एक समीक्षा याचिका पर विचार करेगी। याचिका में सरकार के आपदा राहत कोष में गुरुवायुर देवस्वम कोष द्वारा किए गए योगदान को रद्द करने वाले पूर्ण पीठ के आदेश पर पुनर्विचार की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बेंच में जस्टिस ए हरिप्रसाद, अनु शिवराम और एमआर अनीता शामिल थे और जस्टिस हरिप्रसाद की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस शिरसी ने उनकी जगह ली है।  प्रतिवादी की तरफ से वकील साजिथ कुमार वी ने बताया, यह पहली बार है कि केरल हाईकोर्ट में महिलाओं की पूर्ण पीठ बनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें