फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में आज से पहली बार बीजेपी सरकार, PM की मौजूदगी में बिप्लब लेंगे सीएम पद की शपथ

Fri, 09 Mar 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब आज असम राइफल्स ग्राउंड में त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके साथ ही इस पूर्वोत्तर राज्य में पहली भाजपा सरकार सत्ता में आएगी। देब (48) ने छह मार्च को राज्यपाल तथागत राय से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही राज्य के पूर्व सीएम माणिक सरकार को भी न्योता भेजा गया है।

विज्ञापन


राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 35 सीटें मिली हैं और उसकी चुनावी सहयोगी आईपीएफटी को आठ सीटें मिली हैं। भाजपा विधायक जिष्णु देव वर्मा राज्य के उप मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि वे अब तक विधायक नहीं बने हैं। माकपा उम्मीदवार के निधन की वजह से उनके चालीराम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर अब 12 मार्च को मतदान होगा।

भाजपा प्रवक्ता मृणाल कांति देब ने बताया कि शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और इलाके के भाजपाशासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के शासन वाले तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों व पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्यों को समारोह का न्योता भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें