फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से देशभर में अनलॉक 1.0 की शुरुआत, जानिए कब से क्या-क्या खुलेगा

Mon, 01 Jun 2020 01:15 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आज से देशभर में अनलॉक 1.0 की शुरुआत
  • कंटेनमेट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर दी राहत
  • आठ जून से शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति
विज्ञापन
अनलॉक 1.0 में कब से क्या खुलेगा? - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

60 दिनों से ज्यादा के लॉकडाउन के बाद आज यानि एक जून से गृह मंत्रालय ने देश में अनलॉक 1.0 की शुरुआत कर दी है और इससे संबंधित जरूरी गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। हालांकि कंटेनमेंट जोन में संपूर्ण लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


लॉकडाउन 4.0 खत्म हो चुका है और सरकार ने लॉकडाउन 5.0 के साथ अनलॉक 1.0 की भी शुरुआत की है। अनलॉक 1.0 में क्या छूट मिल रही है, क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा, यहां पढ़िए-

अनलॉक 1.0 का पहला चरण
धार्मिक स्थल, पूजा स्थल, होटल, रेस्तरां, स्वास्थ्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल्स को आठ जून से खोलने की अनुमति मिल गई है।

अनलॉक 1.0 का दूसरा चरण
राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श करके स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक, ट्रेनिंग और कोचिंग संस्थानों के खोले जाने पर फैसला लिया जाएगा। सभी साझेदार जिसमें बच्चों के माता-पिता भी शामिल हैं, उनके साथ वार्तालाप कर जुलाई में इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


अनलॉक 1.0 का तीसरा चरण

  • कोरोना के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय उड़ान, मेट्रो सेवा, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क को खोलने पर फैसला लिया जाएगा। 
  • स्थिति के आकलन के बाद ही सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों या फिर ज्यादा भीड़ इकट्ठी करने वाले कार्यक्रमों पर प्रतिबंध हटाने पर विचार किया जाएगा।
  • एक जून से रात में लगने वाले कर्फ्यू में थोड़ी राहत मिली, अब रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा
  • घरेलू उड़ानें, श्रमिक ट्रेन, स्पेशल ट्रेन का संचालन जारी रहेगा
  • 30 जून तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन जारी रहेगा
  • कंटेनमेंट जोन में मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं की सप्लाई जारी रहेगी
  • 65 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह
  • 10 साल से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं को घर में रहने का हिदायत
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें