फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन राष्ट्रपतियों ने नहीं दिखाई दोषियों पर 'दया', जानिए पहली याचिका किसकी हुई थी खारिज 

Sat, 07 Dec 2019 12:56 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दया याचिकाएं - फोटो : Amar Ujala Graphics
निर्भया मामले में आरोपियों की दया याचिका गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेज दी है। दिल्ली सरकार के बाद केंद्र सरकार ने भी इसे खारिज करने की सिफारिश की है। अब यह फैसला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को करना है कि इस याचिका को खारिज कर दोषियों को फांसी चढ़ाने को हरी झंडी देंगे या नहीं।

दया याचिका पर फैसला लेने के मामले में उनसे पहले के राष्ट्रपतियों ने अलग-अलग फैसले लिए हैं। देश के पहले छह राष्ट्रपतियों ने जहां दयालुता दिखाते हुए सभी की दया याचिकाएं स्वीकार कीं, वहीं कुछ ऐसे भी राष्ट्रपति रहे, जिन्होंने दोषियों के प्रति बिल्कुल दया नहीं बरतीं। 
विज्ञापन

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने खारिज की थी पहली याचिका

2 of 5
rajendra prasad
देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के समक्ष कुल 180 दया याचिकाएं आईं, जिनमें से उन्होंने सिर्फ एक खारिज की। आइए आपको बताते हैं उसके बारे में...
  • रेलवे अधिकारी परमात्मा सरन को पत्नी की हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई 
  • 24 जनवरी, 1962 को मेरठ की सेंट्रल जेल में उसे फांसी देना तय हुआ
  • गृह मंत्रालय से होते हुए परमात्मा की दया याचिका राष्ट्रपति के पास पहुंची
  • 2 जनवरी, 1962 को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बीएन दतार ने याचिका खारिज करने की सिफारिश के साथ इसे राष्ट्रपति के पास भेजा 
  • 10 जनवरी, 1962 को राष्ट्रपति ने इसे खारिज कर दिया 
  • 18 जनवरी, 1962 को सरन के ससुर ने फिर से दया याचिका लगाई
  • याचिका में सरन के इकलौते बेटे के अनाथ होने का हवाला देकर फांसी की सजा माफ करने की अपील की गई 
  • 30 मार्च, 1962 को राष्ट्रपति ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया
विज्ञापन

रंगा-बिल्ला को चढ़ाई गई थी फांसी 

3 of 5
Ranga Billa - फोटो : Social Media
पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह से पहले किसी राष्ट्रपति ने किसी दोषी की दया याचिका खारिज कर उसे फांसी के फंदे तक नहीं चढ़ाया। मगर जैल सिंह ने 1-2 नहीं बल्कि 30 दया याचिकाएं खारिज कीं। इनमें कुख्यात अपराधी रंगा-बिल्ला की याचिका भी शामिल है। 
  • 1978 नौसेना अधिकारी के बच्चे गीता व संजय चोपड़ा का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई
  • रंगा और बिल्ला को 21 अप्रैल, 1981 को सुप्रीम कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई 
  • रंगा का असली नाम कुलजीत सिंह और बिल्ला का असली नाम जसबीर सिंह था
  • राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पास इनकी दया याचिका पहुंची, जिसे खारिज कर दिया गया
  • 31 जनवरी, 1982 को इन दोनों को फांसी चढ़ा दी गई

छह राष्ट्रपति एक भी फांसी नहीं 

4 of 5
सर्वपल्ली राधा कृष्णन
आजादी के बाद देश के पहले छह राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में एक भी दया याचिका को खारिज नहीं किया गया। राष्ट्रपति के पास सभी दोषियों को माफी मिली। 
 
राष्ट्रपति कार्यकाल माफी दी याचिका खारिज
राजेंद्र प्रसाद   1950-62  180 01
एस राधाकृष्णन 1962-67   57 00
जाकिर हुसैन 1967-69 22 00
वीवी गिरी 1969-74 03 00
फकरुद्दीन अहमद 1974-77 00 00
नीलम संजीवा रेड्डी  1977-82 00 00

इसके बाद राष्ट्रपति बने ज्ञानी जैल सिंह ने हालांकि दोषियों पर दया कम ही दिखाई। उन्होंने 30 दया याचिकाएं खारिज कीं और सिर्फ दो को ही माफी दी। इसमें 1971 के विमान हाईजैक का दोषी मकबूल भट्ट शामिल है। मगर उनके बाद रिकॉर्ड बनाया, राष्ट्रपति आर वेंकटरमन ने। 
 
राष्ट्रपति   कार्यकाल माफी दी  याचिका खारिज
ज्ञानी जैल सिंह 1982-87 02 30
आर वेंकटरमन 1987-92 05 45
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रणब दा ने नहीं बरती दया, तो प्रतिभा पाटिल बनीं दयालु

5 of 5
प्रणब मुखर्जी - फोटो : ANI
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी दोषियों को माफ करने में कम ही विश्वास रखते थे। इसी वजह से उन्होंने ताबड़तोड़ याचिकाएं खारिज कीं। उन्हीं के कार्यकाल में कसाब, अफजल गुरु और याकूब मेमन जैसे आतंकियों को फांसी पर चढ़ाया गया। उन्होंने 31 दया याचिकाओं को खारिज किया। इसमें मेमन की याचिका दो बार खारिज की गई। 

दयालु राष्ट्रपति साबित हुईं प्रतिभा पाटिल 

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने दया याचिका के मामले में काफी दया दिखाई। उन्होंने पूरी 34 याचिकाओं पर दोषियों को माफी दे दी। सिर्फ पांच याचिकाएं ही खारिज कीं, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों की याचिका शामिल थी। 

अन्य राष्ट्रपतियों के कार्यकाल 

राष्ट्रपति कार्यकाल माफी दी याचिका खारिज 
शंकर दयाल शर्मा 1992-97 00 18
के आर नारायणन 1997-2002 00 00
एपीजे अब्दुल कलाम 2002-07 01 01
प्रतिभा पाटिल 2007-12 34 05
प्रणब मुखर्जी 2012-19 02 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें