विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 मैच में छह विकेट से हरा दिया है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गयी है। विराट के नाबाद 94 रन और केएल राहुल के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही।
हैदराबाद में खेले गए मैच में विराट ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए, वहीं तेज गेंदबाज दीपक चाहर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया। ऐसे में एक नजर डालते हैं मैच में बने सभी खास रिकार्ड्स पर।