फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक के पास तेल उत्पादन ईकाई और ठाणे के केमिकल प्लांट में आग

Sun, 21 Apr 2019 01:46 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नासिक के पास सिन्नर में औद्योगिक इलाके में स्थित एक तेल उत्पादन इकाई में शनिवार तड़के आग लग गई। जिससे भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने आग की लपटें देखी और कंपनी के मालिकों तथा अन्य अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी। तड़के आग लगने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया क्योंकि उस समय इकाई में कोई कर्मचारी नहीं था।’ उन्होंने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। नासिक शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित इस संयंत्र में पुराने टायरों से तेल निकालने का काम चलता है।

विज्ञापन


मुंबई के डोम्बिवली एमआईडीसी में केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग

ठाणे जिले के डोम्बिवली एमआईडीसी में स्थित एक रसायन संयंत्र में शनिवार सुबह भयंकर आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं दमकल की आठ गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) प्रमुख संतोष कदम ने बताया, ‘डोम्बिवली एमआईडीसी में मंपदा थाना के पीछे स्थित रसायन संयंत्र में सुबह 6.55 बजे आग लगनी शुरू हुई।’ आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियों को भेजा गया है। हालांकि, 10 बजे तक आग लगी हुई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें