फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: INS ब्रह्मपुत्र पर भीषण आग से बड़ा नुकसान, नौसेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को दी हादसे की जानकारी

Mon, 22 Jul 2024 08:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Indian Navy: मुंबई के पास युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में अचानक आग लगने की घटना सामने आयी है। आग लगने के बाद युद्धपोत एक तरफ झुक गया और तमाम कोशिश के बाद उसे सीधा नहीं किया जा सका है। फिलहाल जहाज एक तरफ टिका हुआ है।
विज्ञापन
आईएनएस ब्रह्मपुत्र में लगी आग, रक्षा मंत्री ने दी गई जानकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना की जानकारी के अनुसार, बहु-भूमिका वाले युद्धपोत जहाज ब्रह्मपुत्र पर 21 जुलाई की शाम को उस वक्त आग लग गई थी, जब उसकी मरम्मत की जा रही थी। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों के अग्निशमन कर्मियों की सहायता से जहाज के चालक दल ने 22 जुलाई की सुबह तक आग पर काबू पा लिया था। इसके अलावा, आग लगने के बाद जोखिम के आकलन के लिए सैनिटाइजेशन जांच समेत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


हादसे में एक नाविक लापता, तलाश जारी
जानकारी के मुताबिक युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर लगी आग की घटना में, युद्धपोत एक तरफ झुक गया है और तमाम कोशिशों के बावजूद, जहाज को सीधा नहीं किया जा सका है। फिलहाल जहाज एक तरफ टिका हुआ है। वहीं इस हादसे में एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों को बचा लिया गया है। वहीं जूनियर नाविक की तलाश की जा रही है। जबकि इस दुर्घटना की जांच के लिए भारतीय नौसेना ने जांच का आदेश दिया है।

रक्षा मंत्री ने नौसेना प्रमुख को दिया निर्देश
वहीं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना और इस घटना से हुए नुकसान से अवगत कराया है। जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना प्रमुख को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और लापता नाविक की सुरक्षा के लिए रक्षा मंत्री ने प्रार्थना भी की है।
विज्ञापन


'ब्रह्मपुत्र' श्रेणी का स्वदेशी मिसाइल युद्धपोत है INS ब्रह्मपुत्र
बता दें कि आईएनएस ब्रह्मपुत्र स्वदेशी रूप से निर्मित 'ब्रह्मपुत्र' श्रेणी का पहला निर्देशित मिसाइल युद्धपोत है। इसे अप्रैल 2000 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इस जहाज में 40 अधिकारियों और 330 नाविकों का दल है। INS ब्रह्मपुत्र का वजन तकरीबन 5,300 टन है, इसकी लंबाई 125 मीटर है, चौड़ाई 14.4 मीटर है और यह 27 नॉट से अधिक की गति से चलने में सक्षम है।

INS ब्रह्मपुत्र की खासियत और मारक क्षमता
INS ब्रह्मपुत्र मध्यम दूरी, नजदीकी दूरी और विमान भेदी तोपों, सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और टारपीडो लांचर से सुसज्जित है। जहाज में समुद्री युद्ध के सभी पहलुओं को कवर करने वाले सेंसर की एक विस्तृत श्रृंखला है और यह सीकिंग और चेतक हेलीकॉप्टरों को संचालित करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें