फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के साकीनाका में फैक्टरी में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू, दो की मौत

Sat, 28 Dec 2019 10:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
mumbai fire - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई के उपनगर साकीनाका इलाके में शुक्रवार शाम लगी आग घंटों की मशक्कत के बाद बुझ गई, लेकिन इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आरती लाजजी जायसवाल (25) और पीयूष धीरज (42) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जोन 10 के पुलिस उपायुक्त पीयूष गोयल ने बताया कि गोदाम में लगी भीषण आग पर शनिवार तड़के काबू पाया गया। आग बुझने के बाद जब दमकल कर्मी गोदाम के अंदर पहुंचे तो वहां दो शव बरामद हुए जो बुरी तरह जल चुके थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजावड़ी अस्पताल भेजा गया है। गोयल का कहना है कि आग लगने की इस घटना के बाद से कुछ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

इससे पहले डेप्युटी चीफ फायर ऑफिसर विजय कुमार पाणिग्रहि ने कहा था कि तीन लोग गायब हैं, जिनकी तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह आग शुक्रवार शाम पांच बजकर 35 मिनट पर लगी थी। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। इस भीषण आग की चपेट में 30 से 35 गोदाम और दुकान भी आ गए थे। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें