फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व खुफिया निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, करीब तीन करोड़ के सोना के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2019 09:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

डीआरआई ने एक बार फिर म्यांमार से भारत में सोना तस्करी का खुलासा किया है। खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के न्यू फरक्का रेलवे जंक्शन पर म्यांमार से तस्करी के जरिये 7.3 किलोग्राम सोना ला रहे दो तस्करों को दबोच लिया। बाजार भाव के हिसाब से यह सोना करीब 2.84 करोड़ रुपये का है।

विज्ञापन


डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम को 25 दिसंबर को हावड़ा जा रही शताब्दी एक्सप्रेस संख्या 12042 में सवार दो लोगों के पास बहुत मात्रा में तस्करी का सोना होने का खुफिया इनपुट मिला था। इस आधार पर न्यू फरक्का जंक्शन पर ट्रेन में छापा मारा गया और उसमें सवार कुंदन कुमार साव और सोलू कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों कोलकाता में कार्ल मार्क्स सारानी के रहने वाले हैं। इन दोनों के पास सोने के 44 बिस्कुट बरामद किए गए, जिनमें से हर एक का वजन 166 ग्राम था। इन बिस्कुटों को तस्करों ने अपनी-अपनी जींस की बेल्ट पट्टी में बनाई गई खास तरह की जेब में छिपाया हुआ था। तस्करों ने बताया कि उन्हें इस सोने की डिलीवरी कोलकाता में देनी थी। डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक पूर्वी क्षेत्र में म्यांमार के रास्ते लाया गया तस्करी का करीब 244 किलोग्राम सोना पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें