फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Plane Crash: विमान हादसे के बाद से संगीत निर्देशक लापता, आखिरी लोकेशन दुर्घटनास्थल से 700 मीटर दूर

Sun, 15 Jun 2025 10:00 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद के एक फिल्म निर्माता के लापता होने के बाद उनके परिजनों ने डीएनए सैंपल जमा किए हैं, क्योंकि उनका मोबाइल फोन गुरुवार को हुए भयानक एयर इंडिया विमान हादसे के स्थान से मात्र 700 मीटर दूर आखिरी बार ट्रेस किया गया था।
विज्ञापन
अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद से संगीत एलबम निर्देशक महेश कलावाडिया उर्फ महेश जीरावाला लापता हैं। परिजनों का कहना है कि उनके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन दुर्घटनास्थल से महज 700 मीटर दूर थी। महेश के हादसे की चपेट में आने की आशंका के चलते परिजनों ने उनकी शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल दिया है।

विज्ञापन


नरोद निवासी महेश की पत्नी हेतल ने बताया कि महेश बृहस्पतिवार दोपहर लॉ गार्डन क्षेत्र में किसी से मिलने गए थे। उन्होंने दोपहर 1:14 बजे फोन कर बताया कि उनकी मुलाकात खत्म हो गई है और वह घर आ रहे हैं। जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके फोन पर कॉल किया लेकिन फोन बंद आ रहा था।

 उन्होंने कहा कि इसकी सूचना पुलिस को दी। उनके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन से पता चला कि वह दुर्घटनास्थल से महज 700 मीटर दूर थे। उन्होंने कहा कि महेश का फोन दोपहर 1:40 बजे (दुर्भाग्यपूर्ण विमान के उड़ान भरने के एक मिनट बाद) बंद हो गया। उनका स्कूटर और मोबाइल फोन गायब है। यह सब असामान्य है, क्योंकि वह घर आने के लिए कभी उस रास्ते (आखिरी लोकेशन के अनुसार) का इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने बताया कि हमने यह पता के लिए डीएनए सैंपल दिया कि क्या वह दुर्घटना के कारण जमीन पर मारे गए लोगों में से तो नहीं हैंचूंकि कई शव बुरी तरह जल गए हैं या पहचान के लायक नहीं बचे, इसलिए प्रशासन डीएनए परीक्षण के जरिए हादसे के शिकार लोगों की पहचान कर रहा है।

ये भी पढ़ें:   Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे का वीडियो बनाने वाला किशोर घर लौटा, फिर से शुरू करेगा पढ़ाई

 80 मृतकों के डीएनए मैच 

विज्ञापन

विमान हादसे में मारे गए लोगों में से 80 मृतकों के डीएनए मैच हो चुके हैं। इनमें से 33 शवों को संबंधित परिवारों को सौंपा गया है। इसके अलावा डीएनए टेस्ट की आवश्यकता के बिना पहचाने गए 8 शवों को शुक्रवार को ही परिजनों को सौंप दिया गया था। केवल 3 यात्रियों के रिश्तेदारों के डीएनए सैंपल लंबित हैं। ये रिश्तेदार अभी ब्रिटेन में हैं और उनके अगले 2-3 दिनों में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें