फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: राकेश मिश्रा बोले- कानूनी जागरूकता पैदा करने में अहम भूमिका निभा सकता है प्रबुद्ध समाज

Sun, 15 Jun 2025 09:45 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए राकेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार लोगों का जीवन सरल बनाने की कोशिश कर रही है। अनेक कानूनों ने लोगों को अपने अधिकार पाने के योग्य बनाया है। देश के डिजिटलीकरण के साथ ही हर दिशा में पारदर्शिता बढ़ रही है। जनता को इन चीजों के बारे में बेहतर जानकारी कर लाभ उठाना चाहिए। 
विज्ञापन
फोटो- भाजपा नेता राकेश मिश्रा, पूर्व मेयर जयप्रकाश, राजलक्ष्मी मांडा, गुरु मदन कुमार और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता राकेश मिश्रा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में सैकड़ों अनुपयोगी कानूनों को हटाया है, और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक नए कानून लागू किए हैं। लेकिन इनके प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना चाहिए। सरकारों की भूमिका सीमित होती है, लेकिन सिविल सोसाइटी के लोगों की भूमिका बहुत बड़ी होती है।

विज्ञापन


लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए राकेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार लोगों का जीवन सरल बनाने की कोशिश कर रही है। अनेक कानूनों ने लोगों को अपने अधिकार पाने के योग्य बनाया है। देश के डिजिटलीकरण के साथ ही हर दिशा में पारदर्शिता बढ़ रही है। जनता को इन चीजों के बारे में बेहतर जानकारी कर लाभ उठाना चाहिए। 

समाज का असर सरकारों से ज्यादा व्यापक- जय प्रकाश
दिल्ली के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जय प्रकाश ने कहा कि सरकारों की भूमिका सीमित होती है। वे एक सीमित दायरे में ही काम कर सकती हैं, लेकिन नागरिकों की भागीदारी देश के हर क्षेत्र में होती है। यदि नागरिक अपने-अपने स्तर पर लोगों को जल उपलब्धता सुनिश्चित करने, समाज को प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने, वृक्षारोपण करने या कानूनी जागरूकता फैलाने सहित कोई भी काम करें तो इसका असर बहुत व्यापक और असरदार हो सकता है। 
विज्ञापन


सरकारों की प्रतीक्षा न करें- श्याम जाजू
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि समाज के लिए बेहतर कार्य करना केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए हर नागरिक को जागरूक रहना चाहिए और बिना सरकारों की प्रतीक्षा किए अपने समाज को बेहतर बनाने के लिए स्वयं प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को बेहतर करने के लिए हमेशा बड़े कार्यों की आवश्यकता नहीं होती है। इसके लिए छोटे-छोटे कार्य भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

'महिलाओं को आगे बढ़ाने से ही आगे बढ़ेगा देश'
लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की अध्यक्ष राजलक्ष्मी मांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 11 सालों के कार्यकाल में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए हैं। उन्हें संसद-विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देना, सेना में महिलाओं की भूमिका बढ़ाना, सरकार-पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी मजबूत करना देश को विकास की नई ऊँचाई पर ले जाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश के हर संगठन-कंपनी का यह कर्तव्य है कि वह केंद्र सरकार की भावनाओं के अनुसार अपने यहां भी महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करें।    
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: Pune Bridge Collapse: पुणे हादसे पर पीएम मोदी और गृह मंत्री ने CM फडणवीस से की बात; अजित पवार ने जताई ये आशंका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें