फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाई का अंजाम: पांचवीं पत्नी ने पति को कुर्सी से बांधकर बनाए संबंध, फिर रेत दिया गला

Fri, 12 Mar 2021 02:06 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

  • उसने अपने पति को बेहद मुहब्बत के साथ कुर्सी पर बैठाया और उसे पॉर्न वीडियो दिखाने लगी। वीडियो के हिसाब से उसने अपने पति को कुर्सी से बांध दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद उसने गला रेतकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं एक औरत अपने पति की हर बात सहन कर लेती है, लेकिन उसकी बेवफाई को बर्दाश्त नहीं कर पाती और किसी भी हद तक चली जाती है। बेवफाई में हद पार करने का एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह उस शख्स की पांचवी पत्नी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे अंजाम दी गई वारदात

जानकारी के मुताबिक, महिला को अपने पति की बेवफाई का पता चला था। ऐसे में उसने बदला लेने की ठान ली। उसने अपने पति को बेहद मुहब्बत के साथ कुर्सी पर बैठाया और उसे पॉर्न वीडियो दिखाने लगी। वीडियो के हिसाब से उसने अपने पति को कुर्सी से बांध दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद उसने गला रेतकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। 

आठ मार्च को हुई घटना

जांच में मृतक की शिनाख्त लक्ष्मण मलिक के रूप में हुई, जो नागपुर में अकेले रहता था। बताया जा रहा है कि वह सेवानिवृत्त हो चुका था और पेंशन के पैसों को लेकर भी उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इस बीच आठ मार्च को पत्नी स्वाति नागपुर पहुंची और लक्ष्मण से अपनी बात मनवाने की कोशिश करने लगी। जब वह नहीं माना तो महिला ने उसे पॉर्न के जाल में फंसाया और कत्ल कर दिया।

लक्ष्मण ने की थीं पांच शादी

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मण की हत्या की जानकारी 9 मार्च को मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि वह पांच शादी कर चुका है और पांचवीं पत्नी स्वाति से उसका विवाद चल रहा है। पुलिस का दावा है कि लक्ष्मण के पेंशन के पैसे को लेकर स्वाति ने उसका खून कर दिया। 
विज्ञापन

महिला ने दी यह जानकारी

बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर स्वाति को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पहले उसने पुलिस को उलझाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह लक्ष्मण की बेवफाई से नाराज थी और कई महीने से अलग रह रही थी, लेकिन अब उसने लक्ष्मण को सबक सिखाने की ठान ली थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि लक्ष्मण और स्वाति का तीन महीने का बच्चा भी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें