फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: न्याय न मिलने पर पिता ने 44 दिनों तक बेटी के शव को रखा नमक के गड्ढे में, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

Fri, 16 Sep 2022 02:47 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला एक अगस्त को नंदुरबार के धाड़गांव तालुका के वावी में लटकी मिली थी। महिला के पिता ने दावा किया था कि उसके साथ चार लोगों ने बलात्कार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक आदिवासी महिला की कथित आत्महत्या के मामले ने नया मोड ले लिया है। उसके शव को दोबारा से पोस्टमार्टम के लिए गड्ढे से निकाला गया है। न्याय न मिलने पर महिला के पिता ने उसके शव को 44 दिनों तक नमक के गड्ढे में सुरक्षित रखा। 
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाए थे कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया, लेकिन पुलिस ने केवल खुदकुशी का मामला दर्ज किया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था।  पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को होने वाले पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया है। साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। 

दुष्कर्म का परिजनों ने लगाया आरोप 
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला का शव एक अगस्त को नंदुरबार के धाड़गांव तालुका के वावी में लटकी मिली थी। महिला के पिता ने दावा किया था कि उसके साथ चार लोगों ने बलात्कार किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदुरबार के एक सरकारी अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म से इनकार किया गया। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस की जांच पर उठाए सवाल
मृतक महिला के पिता समेत अन्य परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर ठीक से जांच न करने के आरोप लगाए थे। इसलिए उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे सुरक्षित रखने का निर्णय लिया। 
दूसरे पोस्टमार्टम की मांग
पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार ने उसके शव को ढडगांव स्थित अपने गांव में नमक से भरे गड्ढे में दफन कर दिया, क्योंकि उन्होंने उसकी मौत के बारे में सच्चाई सामने लाने के लिए दूसरा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा, चूंकि शव को हफ्तों तक नमक के गड्ढे में सुरक्षित रखा गया था। लिहाजा अधिकारी मुंबई में एक और पोस्टमॉर्टम करने के लिए तैयार हो गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जेजे अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें