फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sucide: बेटी की फीस न चुकाने पर पिता ने खुदकुशी, यहां पत्नी की मौत से दुखी कांस्टेबल ने की आत्महत्या

Sat, 17 Dec 2022 11:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/ मुंबई

सार

महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी की असामयिक मौत के कारण अवसाद में था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के तापी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के कॉलेज की फीस के भुगतान से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना के बाद आप ने गुजरात में शिक्षा क्षेत्र की बदतर स्थिति को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बकुल पटेल (46) ने 15 दिसंबर को व्यारा के गोड्डा गांव में कीटनाशक खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कथित रूप से बकुल अपनी बेटी के कॉलेज फीस के भुगतान को लेकर परेशान थे। पटेल मोटरों की मरम्मत करने का काम करते थे। वह बीते कुछ समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पटेल की मौत पर एक समाचार रिपोर्ट को टैग करते हुए ट्वीट किया, 21वीं सदी में ऐसी घटना शर्मनाक है। अत्यधिक फीस का भुगतान न कर पाने पर एक और आत्महत्या हो गई। अगर भाजपा ने अपने राज्यों में शिक्षा की स्थिति सुधारने पर ध्यान दिया होता तो शायद कई छात्रों और उनके माता-पिता को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन


नागपुर में पत्नी की मौत से दुखी पति ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी की असामयिक मौत के कारण अवसाद में था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि बेलतरोड़ी थाने के 44 वर्षीय संतोष वानखेड़े ने रघुजी नगर पुलिस क्वार्टर स्थित अपने घर में सुबह पौने नौ बजे फांसी लगा ली। 

हुडकेश्वर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, उसकी मां ने शव को देखा और पड़ोसियों को सूचित किया। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसकी पत्नी की मौत कोविड-19 महामारी के दौरान हो गई थी। वानखेड़े के परिवार में उसकी मां और सात साल का बेटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें