फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कहा- जनता तक अपना सच पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया है जरूरी  

Tue, 22 Dec 2020 07:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

फेसबुक पर किसान आंदोलन का एक पेज कुछ समय के लिए बंद होने 24 घंटे बाद किसानों ने सोमवार को कहा कि आंदोलन के लिए सोशल मीडिया बहुत अहम है। इसकी मदद से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हम सीधे अपनी बात पहुंचा पाते हैं।

विज्ञापन


फेसबुक पर आंदोलन से जुड़ा एक पेज बंद होने पर बोले किसान
फेसबुक पर रविवार शाम को किसान एकता मोर्चा का पेज बंद हो गया था। इसी पेज पर किसान आंदोलन के अधिकारिक बयान साझा किए जाते थे। हालांकि सोशल मीडिया पर हुए हंगामे के बीच तीन घंटे बाद ही इस पेज को दोबारा चालू कर दिया गया। मोर्चे का इंस्टाग्राम पेज भी अस्थायी रूप से बंद हो गया था।

सिंघु बॉर्डर पर डटे हिम्मत सिंह ने कहा, यूं तो सभी मीडिया हमारे बारे में नियमित छाप रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया की भी हमारे आंदोलन में अहम भूमिका है। इसकी मदद से हम अपनी सच्चाई अपने शब्दों में सीधे जनता तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि गोदी मीडिया कभी भी पूरा सच नहीं दिखाएगा, लेकिन सोशल मीडिया पर हम जो कुछ यहां हो रहा है उसे वैसा ही साझा कर सकते हैं। इस तरह किसान एकता मोर्चा का पेज बंद करना हमारी जुबान दबाने की कोशिश है और ऐसा सरकार के इशारे पर ही किया गया।  हालांकि फेसबुक ने सोमवार को इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए कहा, पेज पर अत्यधिक गतिविधियों के कारण पेज स्वत: बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें