फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: धोती पहनकर मॉल पहुंचा किसान तो उसे अंदर जाने की नहीं मिली इजाजत; अन्नदाताओं ने जमकर किया विरोध

Wed, 17 Jul 2024 03:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

किसानों ने कहा कि किसान धोती पहनकर आया इसलिए उसे सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। इसका विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
जीटी वर्ल्ड मॉल के सामने विरोध प्रदर्शन करते किसान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के जीटी वर्ल्ड मॉल में धोती पहनकर पहुंचे एक किसान को सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इसे लेकर किसानों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को कर्नाटक समर्थक संगठन के साथ किसानों ने मॉल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि किसान धोती पहनकर आया इसलिए उसे सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। इसका विरोध किया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस विधायक एन ए हरीस ने कहा कि यह स्वीकार नहीं है। धोती पारंपरिक ड्रेस है। हम सरकार से मामले में कार्रवाई के लिए कहेंगे। 
विज्ञापन

 
यह था पूरा मामला
हवेरी जिला निवासी 70 वर्षीय फकीरप्पा का बेटा उनका बेटा बंगलुरू से पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को हवेरी जिला निवासी 70 वर्षीय फकीरप्पा अपनी पत्नी और बेटे के साथ मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने पहुंचे थे। फकीरप्पा ने सफेद शर्ट और धोती पहनी थी। इस पर मॉल के सुरक्षा कर्मियों ने उनको अंदर जाने नहीं दिया और कहा कि वे धोती पहने हैं। सुरक्षाकर्मियों ने उनसे ट्राउजर पहनकर आने को कहा। 

फकीरप्पा ने बताया कि कर्नाटक की पारंपरिक पोशाक धोती है। मगर राज्य में इसका अपमान किया गया। इसकी खबर जैसे ही किसान संगठनों को मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। कर्नाटक समर्थक संगठन के साथ किसानों ने बंगलूरू के जीटी वर्ल्ड मॉल के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि राज्य में किसान और उसकी पोशाक का अपमान हो रहा है। किसान को मॉल में प्रवेश करने से रोकने का मामला काफी गंभीर है। सरकार को इस मामले में मॉल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें