फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: 41 एयरपोर्ट पर बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां; बंगाल में SSKM अस्पताल और यूनिवर्सिटी को भी धमकी

Tue, 18 Jun 2024 10:57 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिहार की राजधानी पटना, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और नागपुर समेत देश के कुल 41 हवाईअड्डों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी भेजी गई। रिपोर्ट के मुताबिक इन एयरपोर्ट्स पर ई-मेल आया जिसमें धमकी भरा संदेश लिखा था। एयरपोर्ट के अलावा पश्चिम बंगाल के एसएसकेएम अस्पताल और एक विश्वविद्यालय को भी फर्जी धमकी मिली।
विज्ञापन
2024 में बम धमकी की चर्चित घटनाएं - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई प्रमुख शहरों में उस समय हड़कंप मच गया जब एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आई। सूत्रों के मुताबिक धमकी भरे ई-मेल अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर दोपहर करीब 12.40 बजे मिले। मंगलवार को 'एक्सहुम्डयू888' ई-मेल आईडी से मिली धमकियों में देश के कुल 41 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाने के बाद धमकियों को अफवाह घोषित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डों ने बम की धमकी मिलने के बाद आकस्मिक उपाय शुरू कर दिए, जांच की है और संबंधित बम खतरा आकलन समिति की सिफारिशों के बाद टर्मिनलों की तलाशी ली है।
विज्ञापन


इन फर्जी धमकी भरे ई-मेल के पीछे 'केएनआर' नामक एक ऑनलाइन समूह का हाथ होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि समूह ने कथित तौर पर एक मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह के ई-मेल भेजे थे। हवाई अड्डों को प्राप्त ई-मेल में लगभग एक जैसा संदेश था, 'हैलो, हवाई अड्डे में विस्फोटक छिपाए गए हैं। बम जल्द ही फट जाएंगे। तुम सब मर जाओगे।' सूत्रों ने बताया कि सभी हवाई अड्डों ने इस धमकी को फर्जी बताया और यात्रियों की आवाजाही को यथासंभव निर्बाध रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें