फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक: बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट सात दिनों के लिए फिर किया बैन

Tue, 02 Nov 2021 07:59 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने फेसबुक अकाउंट फिर बैन होने की जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, फेसबुक ने सच बोलने के लिए फिर से 7 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक ने मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट फिर बैन कर दिया है। इसकी जानकारी खुद लेखिका ने दी है। लेखिका ने ट्विटर पर लिखा, फेसबुक ने सच बोलने के लिए फिर से 7 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

विज्ञापन


लेखिका ने कहा, सच बोलने की मिल रही सजा
इस विषय पर एक अन्य ट्वीट में नसरीन ने लिखा कि फेसबुक ने मुझ पर यह लिखने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है कि इस्लामवादियों ने बांग्लादेशी हिंदू घरों और मंदिरों को यह मानते हुए नष्ट कर दिया है कि हिंदुओं ने हनुमान की मूर्ति की जांघ पर कुरान रखा था। लेकिन जब यह खुलासा हुआ कि इकबाल हुसैन ने ऐसा किया था ना कि हिंदुओं ने तो इस्लामवादी चुप थे। इकबाल के खिलाफ कुछ नहीं कहा और कुछ नहीं किया गया।

पहले भी तसलीमा के अकाउंट पर लग चुकी है रोक
यह पहली बार नहीं है जब लेखिका के अकाउंट को फेसबुक ने बैन किया है। इससे पहले तसलीमा ने बीते वर्ष 16 मार्च को आरोप लगाया था कि फेसबुक ने उन्हें 24 घंटे के लिए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। 2015 में भी लेखिका के फेसबुक अकाउंट को कथित रूप से रोका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें