फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'भारत में बदलाव का कारण दृष्टिकोण', विकसित संकल्प भारत यात्रा में बोले एस जयशंकर

Sat, 06 Jan 2024 04:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने विदेशियों को बताया कि देश में इस दौरान जो परिवर्तन हुआ है वह दृष्टिकोण है।
विज्ञापन
S. Jaishankar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुवनंतपुरम में विकसित संकल्प भारत यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि वैश्विक बातचीत अब भारत के तरफ केंद्रित हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दशकों में देश में हुए बदलाव पर लोग बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि उन्होंने विदेशियों को बताया कि देश में इस दौरान जो परिवर्तन हुआ है वह दृष्टिकोण की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा, 'विदेश मंत्री होने के नाते मैं पूरी दुनिया में घूमता हूं। पूरी दुनिया आज हमारे बारे में बात कर रही है। वे आज पूछ रहें कि आपलोगों ने ऐसा कैसे किया?'

बदलाव का कारण दृष्टिकोण
जयशंकर ने आगे कहा, 'वे (विदेशी) पूछते है कि यह 10,20,30 साल पहले वाली ही भारत है। भारत में क्या बदलाव आया? मैं उन्हें कहता हूं कि भारत में जो बदलाव हुए वह है नजरिया। उन्होंने बताया कि देश के लोगों के पास अब बैंक अकाउंट और आधार है। प्रौद्योगिकी के सही उपयोग से ही देश को उपलब्धियां मिली है।'
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने बताया, 'हमारे पास आधार है, हमारे पास बैंक अकाउंट है। बैंक खातों के कारण हम न केवल देश में बदलाव ला रहे हैं बल्कि अपने समाज को भी बदल रहे हैं। इसे फोन के साथ कनेक्ट करके हम हम सीधा लाभ प्राप्त कर रहे हैं।' 

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और यहां के लोगों के जीवनशैली को बदलने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। अगर यह कार्य जारी रहता है तो हम विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। बिजली, पानी, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा और अन्य समस्याओं से प्रत्येक भारतवासी को निपटना पड़ रहा है। ये पूरी दुनिया की समस्याएं है।' 

जयशंकर ने कहा, 'यह केवल भारत की समस्याएं नहीं बल्कि पूरी दुनिया की समस्या है। मैं सरकार में 46 साल पूरा कर रहा हूं, लेकिन मेरे लिए पिछले दस वर्ष, पांच वर्ष मंत्री के तौर पर और पांच वर्ष उससे पहले बहुत ही संतोषजनक रहा। इस दौरान मैंने सरकार के गठन में पूर्ण रूप से बदलाव देखा।' बता दें कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें