भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रविवार से तीन देशों किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और आर्मेनिया की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री 13 अक्तूबर तक इन तीन देशों के दौरे पर रहेंगे।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रविवार से तीन देशों किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और आर्मेनिया की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री 13 अक्तूबर तक इन तीन देशों के दौरे पर रहेंगे। अपनी इस तीन देशों की इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री द्विपक्षीय संबंधों पर विचार साझा करेंगे। किर्गिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान वे 11 अक्तूबर तक किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और अपने समकक्ष के साथ भी अहम बैठक करेंगे। 11-12 अक्तूबर के बीच वे कजाकिस्तान में होंगे जहां वे नूर-सुल्तान से बातचीत के साथ-साथ विश्वास निर्माण उपायों के सम्मेलन की छठी मंत्रिस्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
12-13 अक्तूबर को आर्मेनिया का दौरा
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 12-13 अक्तूबर को आर्मेनिया का दौरा करेंगे। यह भारत के किसी विदेश मंत्री की स्वतंत्र आर्मेनिया की पहली यात्रा होगी। इस दौरान वह अपने अर्मेनियाई समकक्ष के साथ बैठक करेंगे और साथ ही प्रधानमंत्री एवं आर्मेनिया की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।
वी मुरलीधरन जाएंगे न्यूयॉर्क
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 11 से 13 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क का आधिकारिक दौरा करेंगे। वह 12 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शांति निर्माण और शांति कायम रखने पर उच्च स्तरीय खुली बहस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।