फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: दूसरी लहर में सामान्य मास्क कारगर नहीं, बचना है तो पहनें इस तरह के डबल मास्क

Wed, 28 Apr 2021 06:50 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि डबल मास्क ड्रॉपलेट रोकने में 85.4 फीसदी तक कारगर है। सर्जिकल मास्क ड्रॉपलेट को रोकने में 56.1 फीसदी...
विज्ञापन
मास्क - फोटो : iStock (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद से केंद्र और राज्य सरकारें, विशेषज्ञ, डॉक्टर और वैज्ञानिक सभी डबल मास्क लगाने पर जोर देने लगे हैं। अब घरों में भी मास्क पहनकर रहने की सलाह दी जा रही है। हाल ही में अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने मास्क को लेकर कई खुलासे किए हैं। सीडीसी का कहना है कि,एक मास्क की जगह दो मास्क पहनना ज्यादा कारगर है। डबल मास्क ड्रॉपलेट रोकने में 85.4 फीसदी कारगर है। सर्जिकल मास्क ड्रॉपलेट को रोकने में 56.1 फीसदी। जबकि इलास्टिक में गांठ बांधने और किनारों को मोड़ने पर सर्जिकल मास्क 77 फीसदी कारगर है। इस खबर के जरिए हम आपको बता रहे हैं कोरोना संक्रमण से बचने के लिए किस तरह के मास्क पहनना चाहिए और किस तरह के मास्क पहनने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

ये होता है डबल मास्किंग?

सफदरजंग अस्पताल के प्रोफेसर, निदेशक कम्युनिटी मेडिसिन डॉ. जुगल किशोर ने अमर उजाला को बताया कि चेहरे पर एक की बजाए दो मास्क पहनने को डबल मास्किंग कहा जाता है। अगर कोई व्यक्ति एक के ऊपर एक दो कपड़े के ही मास्क पहन ले या फिर कोई दूसरी तरह का मास्क पहने तो वह ज्यादा प्रभावी नहीं होगा। डबल मास्क पहनने का भी एक खास तरीका होता है। इसमे पहले सर्जिकल मास्क और फिर कपड़े का मास्क पहना जाता है। लेकिन सर्जिकल मास्क नहीं है तो दो कपड़े के मास्क भी पहने जा सकते हैं। ये सिंगल मास्क से ज्यादा प्रभावी होंगे।

इस तरह से पहने डबल मास्क

डॉ. किशोर बताते हैं कि पहले सर्जिकल मास्क लें और इसके इलास्टिक की दोनों छोरों पर गांठ बांधे लें। नाक और चेहरे पर मास्क को अच्छे से फिट करें। इसके बाद सामान्य कपड़े का बना हुआ मास्क लगाएं। दोनों मास्क चेहरे को अच्छी तरह से कवर कर लेंगे। इस दौरान ध्यान रखें कि चेहरे और मास्क के किनारे के बीच गैप न हो। एक साथ दो सर्जिकल मास्क या फिर एन-95 मास्क न पहनें।

इस दौरान जरूर पहनें डबल मास्क

विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों जो लोग बस, मेट्रो, ट्रेन, अस्पताल या सार्वजनिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जा रहे हैं उन्हें डबल मास्क का प्रयोग जरूर करना चाहिए। अगर किसी के घर जा रहे हैं तो भी डबल मास्क पहनें। इससे खुद के साथ साथ दूसरे की भी सुरक्षा हो सकेगी। अगर अपने घर में रह रहे हैं तो एक मास्क पहनकर भी काम चलाया जा सकता है।

इस तरह का खरीदें मास्क

डॉ. किशोर ने बताया कि सर्जिकल मास्क के साथ-साथ कपड़े के दो से तीन लेयर वाले मास्क भी ज्यादा असरदार होते हैं। कपड़े का मास्क खरीदते या घर में भी बनाते समय ध्यान रहे कि वह दो से तीन लेयर वाला हो। कपड़े के सिंगल लेयर मास्क खरीदने या पहनने से बचें। जहां तक संभव हो एन95 मास्क या नोज वायर मास्क उपयोग में ले। नोज वायर मास्क में एक ओर वायरिंग जैसा स्ट्रक्चर होता है। ये असल में नाक के ऊपर आसानी से फिट हो इसलिए इसे बनाया गया है। नोज वायर को ऊपर की ओर पहनने से चश्मे में भाप भी नहीं जमती है।
विज्ञापन

ऐसे मास्क न करें इस्तेमाल

डॉक्टर किशोर कहना है कि बहुत ही ज्यादा ढीले या ज्यादा टाइट मास्क पहनने से बचें। वहीं जिसमें सांस लेने के लिए अगल से वॉल्व बना हो उसे भी न लें। प्लास्टिक व लेदर के मास्क का प्रयोग नहीं करें। इससे सांस लेने में बहुत परेशानी होती है। सर्जिकल मास्क का एक बार प्रयोग करने के बाद दोबारा प्रयोग करने से बचें। जहां तक एन95 मास्क की बात है तो उसे धोकर या धूप में एक या दो दिन रखने के बाद तीन से चार बार प्रयोग किया जा सकता है।

डॉक्टरों का कहना है कि छोटे बच्चे, बुजुर्गों के अलावा दमा और सांस फूलने की तकलीफ वाले मरीज डबल मास्क लगाने से बचें। जहां तक संभव हो वे अपने घरों में ही रहें। अगर कोई डबल मास्क पहननता है तो पहनने के बाद कुछ कदम चलकर देखें। डबल मास्क लगाने के बाद सांस लेने में परेशानी हो रही है तो फिर एक ही मास्क पहनें। जहां तक हो एन95 या सर्जिकल मास्क का ज्यादा प्रयोग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें