फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC एग्जिट पोल: जानिए मुंबई की राजनीति का किंग कौन?

Wed, 22 Feb 2017 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएमसी चुनावों को लेकर किए गए इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है। कभी एकसाथ रहीं शिवसेना और भाजपा इस पोल में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
विज्ञापन


जहां एक ओर पोल में बीजेपी को 80-88 सीटें मिलीं हैं वहीं 86-92 सीटें शिवसेना के खाते में गई हैं। इस सर्वे में कांग्रेस तीसरी सबसे पार्टी के रुप में दिखाई दे रही है। इस एग्जिट पोल में 30 से 34 सीटें कांग्रेस को मिली हैं।

एग्जिट पोल में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को 7-5 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एनसीपी को 3-6 सीटें मिलने का सर्वे में अनुमान लगाया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

227 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हुई

बीएमसी
आपको बता दें कि बीएमसी की 227 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में बीएमसी के अलावा 9 नगर निगम और 11 जिला परिषदों के लिए भी मतदान हुए।

मंगलवार सुबह से ही बड़े राजनेताओं, बॉलीवुड एक्टर्स और अन्य सेलिब्रिटीज ने बीएमसी चुनावों के लिए वोट किया। बीएमसी चुनाव महाराष्ट्र के सीएम फड़नवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की प्रतिष्ठा की वजह बन चुका है।

दोनों ही एक-दूसरे पर चुनावों को लेकर हमलावर हो चुके हैं। फड़नवीस ने कहा कि अगर बीएमसी चुनावों में बीजेपी की हार होती है तो उसकी जिम्मेदारी मेरी है और अगर हम जीतते हैं तो इसका क्रेडिट पार्टी को जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें