फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने किसको बताया यूपी का फर्जी साधु, देखिए खास वीडियो इंटरव्यू

Tue, 17 Jan 2017 09:08 PM IST
पंकज शुक्ल, अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का मानना है कि उत्तर प्रदेश की अगली विधानसभा अपराधियों से मुक्त होनी चाहिए। इसके लिए वह प्रयास करेंगे कि किसी भी आपराधिक छवि वाले नेता को बीजेपी का टिकट न मिले।
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनने पर सरकारी ठेकों को ऑनलाइन किया जाएगा।

प्रदेश का विकास सही ढंग से हो सके इसके लिए उन्होंने प्रदेश में स्पष्ट बहुमत की सरकार की जरूरत दोहराई और कहा कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मकसद तभी पूरा होगा जब उत्तर प्रदेश की अगली विधानसभा में 300 विधायक कमल का फूल लेकर पहुंचेंगे।

‘अखिलेश साधु होने का ढोंग कर रहे’

केशव प्रसाद मौर्य
अमर उजाला टीवी के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘शुक्ल पक्ष’ में बात करते हुए मौर्य ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति, बीएसपी और एसपी के ढोंग और कांग्रेस के भीतर ही राहुल गांधी की धूमिल होती छवि के बारे में खुलकर बातें की।

उन्होंने कहा कि कानपुर कैंट सीट से अतीक अहमद को टिकट दिए जाने का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जो विरोध कर रहे हैं, वह फर्जी है। इसी तरह बीएसपी की टिकट पर मुख्तार अंसारी और अफजल अंसारी के पिछले चुनावों में प्रत्याशी बनने की बात कहते हुए मौर्य ने कहा कि एसपी और बीएसपी में कोई फर्क नहीं है। एक सांप नाथ है तो दूसरी नाग नाथ।
विज्ञापन

‘कुछ भी बन जाऊं, बदलूंगा नहीं’

केशव प्रसाद मौर्या
पार्टी में तमाम सीनियर नेताओं को नजरअंदाज करते हुए उन्हें बीजेपी अध्यक्ष की कुर्सी सौंपे जाने के सवाल पर बीजेपी के यूपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो एक चाय बेचने वाले को देश का प्रधानमंत्री बना सकती है।

एक बूथ अध्यक्ष के तौर पर संगठन का काम देखने वाले को पार्टी का अध्यक्ष बना सकती है और एक चाय व अखबार बेचने वाले को उत्तर प्रदेश जैसे अहम राज्य की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का आरएसएस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का एक एक कार्यकर्ता उन्हें जानता है और वह किसी भी पद पर पहुंच जाएं, इन कार्यकर्ताओं के लिए उनके व्यवहार में कभी कोई फर्क नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें