लक्ष्मण तिवारी प्रेससवार्ता के दौरान
मऊगंज विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रहे लक्ष्मण तिवारी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एट्रोसिटी एक्ट में आरक्षण और संशोधन के मुद्दे के अंतर्गत लक्षमण तिवारी ने ये फैसला लिया। महाकाल दर्शन के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ने की घोषणा की।
अपने बयां में उन्होंने ने कहा की, मोदी और शाह में बहुत अहम है साथ की भाजपा की सदस्य्ता लेना मेरी ज़िन्दगी की सबसे बड़ी भूल थी। आगे उन्होंने ने कहा की, 230 सीटों के साथ सवर्ण समाज विधान सभा का चुनाव लड़ेगा, और शिवराज सिंह चौहान को हम चुनाव के मैदान में जवाब देंगे।
बता दें की तिवारी 2008 में उमा तिवारी की भारतीय जनशक्ति पार्टी से मऊगंज के विधायक बने थे। प्रेसवार्ता के दौरान तिवारी ने कहा की, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सामान्य वर्ग को माइका लाल के नाम पर ललकारा है लेकिन इसका जवाब हम चुनाव में जरूर देंगे।
तिवारी ने बयान जारी रखते हुए कहा की, मुख्यमंत्री की खुद के पार्टी के लोग ही अनुसूचित जाति और जनजाति के दुश्मन हैं जो आगे बढ़ने के लिए उनको दबाते आये हैं लेकिन हम जाति विरोधी नहीं हैं।