फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफीनामा: पूर्व कैग विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम से मांगी बिना शर्त माफी, जानिए पूरा मामला

Thu, 28 Oct 2021 04:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता संजय निरुपम का नाम गलत तरीके से लिए जाने के एक मामले में पूर्व कैग विनोद राय से निरुपम से बिना शर्त माफी मांग ली है। निरुपम ने इस मामले में राय के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 
विज्ञापन
पूर्व कैग विनोद राय - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कैग (नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम से बिना शर्त माफी मांगी है। राय ने यह माफी निरुपम को उन सांसदों में से एक बताने के लिए मांगी है जिन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन पर कैग की रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का नाम न देने के लिए राय पर दबाव बनाया था। राय ने इसका उल्लेख अपनी किताब में किया था और कई बार मीडिया में भी ये बात दोहराई थी।

विज्ञापन


निरुपम ने इसे लेकर साल 2014 में राय के खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा दायर किया था। पटियाला हाउस में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने राय की माफी स्वीकार करते हुए निरुपम का बयान दर्ज कर मामले का निपटारा कर दिया है। वहीं, निरुपम ने इसे लेकर कहा कि राय को यूपीए सरकार द्वारा 2जी और कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर अपनी सभी फर्जी रिपोर्ट के लिए देश से भी माफी मांगनी चाहिए।

राय ने अदालत में दायर एक हलफनामे में कहा है कि उन्होंने अनजाने में और गलत तरीके से निरुपम के नाम का उल्लेख किया था। पूर्व सीएजी ने यह भी कहा है कि निरुपम के खिलाफ मैंने जो बयान दिए, जो कि टेलीविजन पर आए और प्रकाशित हुए, वह 'तथ्यात्मक रूप से गलत' हैं। मुझे उम्मीद है कि संजय निरुपम मेरी इस बिना शर्त माफी पर विचार करेंगे, इसे स्वीकार करेंगे और अब इस मामले को बंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें