फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahua Moitra Row: तैयार होने लगी आचार समिति की रिपोर्ट, अंतिम बैठक में महुआ मामले पर होगी चर्चा

Sat, 04 Nov 2023 06:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आचार समिति ने महुआ मोइत्रा से निजी सवाल या होटल में रुकने के बारे में सवाल पूछा हो तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। कहा, बसपा सांसद दानिश अली ने आचार समिति के चेयरमैन विनोद सोनकर की छवि को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन
Mahua Moitra - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में रिश्वत लेकर सवाल पूछने संबंधी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोप की जांच कर रही आचार समिति की बैठक अगले हफ्ते होगी। इस मामले में समिति की यह अंतिम बैठक होगी, जिसमें इससे संबंधित रिपोर्ट पर मुहर लगाई जाएगी। समिति न तो अब सांसद महुआ को बुलाएगी और न ही इस मामले से जुड़े किसी पक्ष को तलब करेगी।

समिति के सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को हुई हंगामेदार बैठक के बाद रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट पर मुहर लगाने के लिए अगले सप्ताह ही बैठक बुलाई जाएगी। इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए जरूरत पड़ने पर फिर से मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा अगर समिति के सदस्य आपत्ति दर्ज कराएंगे तो इसे भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। 

किसी को बुलाने की जरूरत नहीं

विज्ञापन

समिति के एक सदस्य ने बताया कि बृहस्पतिवार की बैठक के बाद किसी को बुलाने की जरूरत महसूस नहीं की गई। आरोपों का सामना कर रही महुआ मोइत्रा ने समिति के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर दिया है। उससे पहले आरोप लगाने वाले अधिवक्ता देहाद्राई और सांसद निशिकांत दुबे की भी पेशी हो चुकी है। इसके अलावा कारोबारी हीरानंदानी हलफनामे के जरिए अपना पक्ष रख चुके हैं। समिति के पास रिपोर्ट तैयार करने के लिए संबंधित पक्षों के पक्ष, सफाई के अलावा गृह, आईटी और विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट भी है।

महुआ ने चेयरमैन के लिए कहे असंसदीय शब्द
भाजपा सांसद और आचार समिति की सदस्य सुनीता दुग्गल ने बताया कि, चेयरमैन विनोद सोनकर ने महुआ मोइत्रा को कहाकि, आप जिस सवाल के जवाब देना चाहें दें या मना कर दें । अचानक महुआ नाराज हो गईं। चेयरमैन के लिए असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया गया।

महुआ से कोई व्यक्तिगत सवाल पूछा गया होगा तो ले लूंगा राजनीति से संन्यास: दुबे

विज्ञापन

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आचार समिति ने महुआ मोइत्रा से निजी सवाल या होटल में रुकने के बारे में सवाल पूछा हो तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। कहा, बसपा सांसद दानिश अली ने आचार समिति के चेयरमैन विनोद सोनकर की छवि को ठेस पहुंचाई है।

जांच में सहयोग को तैयार पर मर्यादा रहे : महुआ
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने  अपने खिलाफ जारी जांच में सहयोग करने की इच्छा जताई। उन्होंने स्त्री द्वेष से संरक्षण की जरूरत और शिष्टता के मानदंड को बरकरार रखने की भी बात कही। ‘सवाल के बदले पैसा लेने’ के आरोप में घिरी महुआ ने लोकसभा की आचार समिति पर अपमानजक सवाल पूछने का आरोप लगाया है। महुआ ने आचार समिति की जांच को ‘सियासी निशाना बनाना’ करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें