फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी विवाद: कांग्रेस ने कहा- केंद्र ने पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके राज्यों में सरकारें गिराईं

Tue, 20 Jul 2021 09:33 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कांग्रेस पार्टी ने कथित पेगासस सॉफ्टवेयर के खुलासे को लेकर केंद्र सरकार पर मंगलवार को एक बार फिर हमला बोला। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को गिराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने कथित पेगासस सॉफ्टवेयर के खुलासे को लेकर केंद्र सरकार पर मंगलवार को एक बार फिर हमला बोला। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को गिराने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या गृह मंत्री को पद पर रहने का अधिकार है? मोदी सरकार ने ऑपरेशन कमल के माध्यम से लोकतंत्र का अपहरण और प्रजातंत्र का चीरहरण किया। उन्होंने कहा कि इसका क्रोनोलॉजी ये है कि चुनी हुई सरकार की खरीद फरोख्त करने में पैगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया ताकि कांग्रेस की सरकार गिराई जा सके। उन्होंने कहा कि आगे पता चलेगा कि मध्य प्रदेश सहित किन-किन राज्यों में सरकार गिराई गई और सत्ता का उलटफेर किया गया। इसीलिए संसद में बहस नहीं कराना चाहते हैं।

सुरजेवाला ने यह भी कहा कि जब मोदी सरकार ने जनमत की हत्या की है, देशद्रोह किया है। संविधान को रौंदा है और पेगासस सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग कर सरकारें गिराई हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे इस दौरान कहा कि ना सिर्फ कर्नाटक बल्कि कई राज्यों में पेगासस का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। 
विज्ञापन


जासूसी का खर्च पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ाकर वसूल रही सरकार : कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि सरकार जासूसी कराने का खर्च पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाकर वसूल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देशवासियों, कृपया आपसी बातचीत के लिए फोन का इस्तेमाल न करें। क्योंकि फोन आपको तो कुछ हजार का ही पड़ता है पर आपका फोन सरकार को करोड़ों का पड़ता है। जासूसी के उस खर्चे को पूरा करने को फिर पेट्रोल-डीजल महंगा करना पड़ता है। दूसरी ओर राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ जनता को लोन लेने को उकसा रहे हैं तो दूसरी तरफ टैक्स वसूली से अंधाधुंध कमा रहे हैं। सरकार है या पुरानी हिंदी फिल्म का लालची साहूकार।

ये है न्यू इंडिया: अधीर
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जासूसी कांड भाजपा सरकार की नाकामी दिखाने वाला है। इससे साबित होता है कि लोकतंत्र को उसने जासूसी तंत्र में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये न्यू इंडिया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़: सिब्बल
इससे पहले, पेगासस खुलासे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सिब्बल ने कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ है। सिब्बल ने कहा कि पेगासस को लेकर सच्चाई सामने नहीं आ रही है।

कपिल सिब्बल ने कहा कि सॉफ्टवेयर से पता चलता है कि आप क्या कर रहे हो। सरकार को बताना चाहिए कि उन्होंने कभी इसका इस्तेमाल किया या नहीं। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने इसका इस्तेमाल नहीं किया तो फिर किसने किया? उन्होंने कहा कि आप कर्नाटक में सिद्धारमैया, देवगौड़ा सबकी जासूसी करवा रहे थे। ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

जासूसी मामले में आज से हर प्रदेश में मोर्चा खोलेगी कांग्रेस 
पेगासस जासूसी कांड को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस बुधवार को देशभर के हर प्रदेश में मोर्चा खोलेगी। कांग्रेस इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग को लेकर हर प्रदेश में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश इकाई राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी। 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, पेगासस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का टेलीफोन भी हैक किया गया। यही नहीं, 2019 के आम चुनाव में भी मोदी सरकार ने जासूसी कराई थी। रिपोर्ट से साफ है कि पेगासस समेत एनएसओ के सभी सॉफ्टवेयर सिर्फ सरकार को बेचे गए थे। 

इससे साफ है कि सरकार ने जासूसी के इरादे से ही यह साफ्टवेयर खरीदा है। वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस ने तय किया है कि वह इस मामले को राष्ट्रवादी मुद्दा बनाएगी और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें