फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल म्यूजियम में पटियाला मोनोरेल का लुत्फ उठाएं 

Thu, 11 Jan 2018 06:51 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
नेशनल रेल म्यूजियम
विज्ञापन
नेशनल रेल म्यूजियम में घूमने आने वाले पर्यटक अब सदी पुरानी पटियाला मोनोरेल पर सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। यह संग्रहालय बीते युग की रेल और उसके इंजनों में आए बदलाव की अद्भुत प्रदर्शनी है। इसमें 100 से अधिक पुरानी रेलों की प्रदर्शनी है। इनमें पटियाला मोनोरेल लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है। इसे पटियाला के महाराज भूपिंदर सिंह ने बनवाया था।
विज्ञापन


पढ़ें- गांधी संग्रहालय बनी वो जमीन जहां बनती थी रंगभेद के खिलाफ लड़ाई की योजनाएं
विज्ञापन


सन 1907 में निर्मित यह मोनोरेल इंजन दुनिया का सबसे अनोखा मोनोरेल सिस्टम है। इसकी विशेषता है कि इसका एक पहिया पटरी पर और आकार में बड़ा दूसरा पहिया सड़क पर चलता है। दूर से देखने पर यह एक पहिये वाली ट्रेन दिखाई देती है। रेलवे ने बुधवार को कहा कि यह मोनोरेल प्रत्येक बृहस्पतिवार को पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगी। नेशनल रेल म्यूजियम का औपचारिक उद्घाटन 1 फरवरी 1977 को हुआ था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें