फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय : शुल्क मुक्त आयातित सोने के मामले में 7.47 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त

Tue, 27 Jul 2021 03:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत की गई यह कार्रवाई
  • डीआरआई नोएडा की शिकायत पर कंपनी और इसके प्रमोटरों के खिलाफ मामला किया था दर्ज 
विज्ञापन
Enforcement directorate - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुल्क मुक्त आयातित सोने के कथित डायवर्जन मामले में श्री लाल महल लिमिटेड की 7.47 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसमें नकदी, सोने के आभूषण और चांदी शामिल है। एजेंसी ने सोमवार को बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत की गई।  

विज्ञापन


ईडी ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) नोएडा की शिकायत के आधार पर कंपनी और इसके प्रमोटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजेंसी का कहना है कि यह जांच श्री लाल महल लिमिटेड द्वारा घरेलू मार्केट में 586 किलोग्राम शुल्क मुक्त आयातित सोने के डायवर्जन और सीमा शुल्क की चोरी को लेकर थी।

जांच में पता चला कि श्री लाल महल लिमिटेड और इससे संबंधित कंपनी बिंद्रा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, इसके लाभार्थी मालिक प्रेम चंद गर्ग, अनीता गर्ग और अन्य लोग इस आपराध में शामिल थे। इन लोगों ने घरेलू मार्केट में शुल्क मुक्त आयातित सोने का डायवर्जन कर और 17.54 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क की चोरी का अपराध किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें