फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की हमला: भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, पीएम मोदी ने जताया शोक

Wed, 29 Jun 2016 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
तुर्की के इस्तांबुल स्थित अतातुर्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए आत्मघाती धमाकों में 41 लोग मारे गए हैं। वहीं करीब 239 लोग घायल हुए। इस बीच भारतीय दूतावास ने तुर्की में हुए हमलों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों के जरिए कोई भी भारतीय, तुर्की में रह रहे अपने परिजनों के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन


जारी किए गए नंबर इस प्रकार हैं: +90-530-5671095/8258037/4123625
  Terror attack at Istanbul Atatrk Airpt. Entry/Exit pts shut. Indians req assist, pls call +90-530-5671095/8258037/4123625/ #IndianEmbassyTR — India in Istanbul (@CGI_Istanbul) June 28, 2016


इसके अलावा भारतीय दूतावास के नंबर 05303142203 पर भी संपर्क किया जा सकता है और जरूरी जानकारी ली जा सकती है।
  You may also contact First Secretary, Embassy of India, Ankara at 05303142203 @CGI_Istanbul — India in Turkey (@IndianEmbassyTR) June 28, 2016

पीएम मोदी ने हमले पर जताया शोक

- फोटो : PTI
इस्तांबुल में हुए हमले पर दुनियाभर से प्रतिक्रिया आ रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया है।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है, 'यह अमानवीय और भयानक है, मैं कड़े शब्दों में इस हमले की निंदा करता हूं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ भी की है।
  Attack in Istanbul is inhuman & horrific. I condemn it strongly. My thoughts are with bereaved families. May the injured recover quickly. — Narendra Modi (@narendramodi) June 29, 2016


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यालय की ओर से भी हमले पर शोक जताया गया है। ट्वीट के जरिए घटना को कायराना हरकत करार दिया गया।
  Shocked &deeply saddened by news of yet another terror attack in #Istanbul.Strongly condemn this cowardly attack on innocents — Office of RG (@OfficeOfRG) June 29, 2016

  My prayers are with the families of the victims & the ppl of #Istanbul — Office of RG (@OfficeOfRG) June 29, 2016
विज्ञापन

अमेरिका ने भी जताई नाराजगी

- फोटो : Reuters
इस्तांबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले को अमेरिका ने एक जघन्य कार्रवाई कहा है। साथ ही कहा गया कि इस मुश्किल वक्त में वह तुर्की के साथ खड़ा है।

जर्मनी के विदेश मंत्री ने भी हमले में शिकार बने लोगों के लिए शोक जताया है। उनकी ओर से कहा गया कि जर्मनी इस परिस्थिति में तुर्की के साथ है।

इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिका के नागरिक उड्डयन विभाग ने अमेरिका और इस्तांबुल के बीच सभी उड़ानें रोक दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें