फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Landing: अरब सागर में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, चार की मौत, ओएनजीसी ने दो पायलट समेत 9 सवारों को बचाया

Tue, 28 Jun 2022 05:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय तट रक्षक बल के अनुसार यह हेलिकॉप्टर ओएनजीसी का ही है। यह सागर किरण के पास एक खाई में उतरा। 
विज्ञापन
ओएनजीसी हेलिकॉप्टर - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के समीप अरब सागर में बॉम्बे हाई के पास आज एक हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई। इसमें सात यात्री व दो पायलट सवार थे। यह इमर्जेंसी लैंडिंग ओएनजीसी के रिग 'सागर किरण' के पास की गई। ओएनजीसी काे इस हेलीकॉप्टर से तटरक्षक बल की सहायता से नौ लोगों को निकाल लिया गया। हालांकि, इनमें से चार की जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन


बताया गया है कि रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को नौसेना के चॉपर से मुंबई स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, वहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जिन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनमें तीन ओएनजीसी कर्मी हैं।

तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने ट्वीट कर बताया कि हेलिकॉप्टर बॉम्बे हाई स्थित उसके तेल खनन क्षेत्र के समीप आपात स्थितियों में उतरा। भारतीय तट रक्षक बल के अनुसार यह हेलिकॉप्टर ओएनजीसी का ही है। यह सागर किरण के पास एक खाई में उतरा। बचाव व राहत कार्य के लिए मुंबई तट से एक जहाज घटना स्थल पर भेजा गया। 
विज्ञापन


तटरक्षक बल के विमान ने गिराए रॉफ्ट
तटरक्षक बल के विमान ने हेलिकॉप्टर सवारों के बचाव के लिए जीवन रक्षक (रॉफ्ट) गिराए। ये एमआरसीसी द्वारा स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा उपकरण हैं। बचाव प्रयासों में तटरक्षक बल ने नौसेना और ओएनजीसी के साथ समन्वय किया। तटरक्षक बल के ओएसवी मालवीय 16 को भी मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें