फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-Israel Tension: MEA ने कहा- स्थिति पर लगातार नजर रख रहा दूतावास, ईरान में संपर्क में भारतीय छात्र

Mon, 16 Jun 2025 04:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Iran-Israel Tension: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास सुरक्षा स्थिति पर नजर रखे हुए है और भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि दूतावास छात्रों से लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान-इस्राइल संघर्ष के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार सुरक्षा स्थिति की निगरानी कर रहा है और ईरान में भारतीय छात्रों से संपर्क बनाए हुए है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, साथ ही कुछ मामलों में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, 'तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार सुरक्षा स्थिति की निगरानी कर रहा है और ईरान में भारतीय छात्रों से संपर्क बनाए हुए है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।'

ये भी पढ़ें: तनाव के बीच भारतीय नागरिकों की वापसी की बढ़ीं उम्मीदें, ईरान ने भारत को दिया मदद का भरोसा
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया, 'कुछ मामलों में, छात्रों को दूतावास की सहायता से ईरान के अंदर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। अन्य संभावित विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। आगे की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, दूतावास कल्याण और सुरक्षा को लेकर समुदाय के नेताओं से भी संपर्क में है।'

ईरान और इस्राइल में स्थित भारतीय दूतावासों ने स्थिति को देखते हुए अपने-अपने एक्स हैंडल पर एडवाइजरी जारी की है। ईरान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर भी एडवाइजरी को पोस्ट किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ट्रंप को मारना चाहता था ईरान, मानता है दुश्मन नंबर वन', इस्राइली पीएम का चौंकाने वाला दावा

इसमें कहा गया है कि ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, किसी भी प्रकार की अनावश्यक आवाजाही से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया खातों को फॉलो करें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा दिए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।   



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें