दलित समुदाय के बड़े नेता दुष्यंत गौतम ने कहा कि पिछड़ी और दलित जातियों ने 70 सालों में यह देख लिया है कि जातिगत राजनीति के नाम पर उन्हें केवल बलि का बकरा बनाया जाता है। जो लोग जातियों की राजनीति करते हैं, सत्ता पाने पर वे केवल अपना लाभ करते हैं, जबकि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने कल्याणकारी योजनाओं के सहारे जातिगत राजनीति को ध्वस्त कर दिया और हर जाति, हर वर्ग के गरीबों का कल्याण किया। यही कारण है कि जनता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर रही है और विपक्ष को हर का सामना करना पड़ रहा है।