फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : कर्मचारियों को चुनावी सौगात, रिटायरमेंट की उम्र उम्र एक साल बढ़ी, पलानीस्वामी ने किया एलान

Thu, 25 Feb 2021 07:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
CM Edappadi K. Palaniswami - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार ने आगामी चुनाव से पूर्व सौगात व राहत का पिटारा खोल दिया है। पलानीस्वामी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र एक साल बढ़ा दी है। अब ये कर्मचारी 59 की बजाए 60 साल में रिटायर होंगे। 

विज्ञापन


यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और सरकार ने मुख्यमंत्री की घोषणा के मद्देनजर एक आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने गुरुवार को विधानसभा में यह घोषणा की। इसका लाभ सरकारी कर्मचारियों, अनुदान प्राप्त शिक्षा संस्थानों, सरकारी उपक्रमों व नगरीय व पंचायत निकायों को होगा। जो कर्मचारी 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, उन्हें भी एक वर्ष और सेवा का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन


इससे पहले गत वर्ष मई में राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र 58 से बढ़ाकर 59 साल की थी। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें