फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव: तीन लोकसभा और 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को होगा मतदान

Wed, 29 Sep 2021 03:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

चुनाव आयोग ने लोकसभा की तीन और विधानसभा की 30 सीटों पर उपचुनाव तिथियों का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने कहा कि कोरोना के बाद की स्थिति का आकलन करके आयोग ने उक्त समय को चुनावों के लिहाज से अनुकूल पाया है। 
 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के चुनाव आयोग ने लोकसभा की तीन और विधानसभा की 30 सीटों पर उपचुनाव तिथियों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर मतदान 30 अक्तूबर और मतगणना 2 नवंबर को होगी। मंगलवार को चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा कि कोरोना के बाद की स्थिति का आकलन करके आयोग ने उक्त समय को चुनावों के लिहाज से अनुकूल पाया है।                

विज्ञापन

 
चुनाव आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम                                                  
लोकसभा की  जिन तीन सीटों पर मतदान होना है, वह हैं हिमाचल प्रदेश की मंडी, दादर-नागर हवेली और मध्य प्रदेश की खंडवा। वहीं 14 राज्यों की जिन 30 सीटों पर मतदान होना है, वह हैं। असम की पांच सीटें, पश्चिम बंगाल की चार सीट, मध्यप्रदेश, हिमाचल और मेघालय की तीन-तीन सीटें, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की दो-दो सीटें, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, नागालैंड और तेलंगाना की एक एक सीट पर उपचुनाव लंबित थे।
विज्ञापन


इस संदर्भ में आयोग ने बयान जारी करते हुए कहा कि  महामारी, बाढ़, त्योहारों समेत राज्यों में सर्दी की स्थिति को लेकर मिली राज्य सरकार की अनुशंसाओं  की समीक्षा के बाद आयोग ने उप चुनाव कराने का फैसला लिया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने पहले चरण के उप चुनाव में 30 सितंबर को मतदान करा रहा है।

इन चुनावों के लिए एक अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 8 अक्तूबर तक नामांकन कराया जा सकेगा। 13 अक्तूबर तक लोकसभा और 16 अक्तूबर तक विधानसभा सीटों के लिए नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन उपचुनावों के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। इसके लिए राज्यों से व्यापक इंतजाम करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें