फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Election: मिजोरम में CM की सीट पर सबसे कम मतदान, छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार के मंत्रियों की सीट पर क्या हुआ?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 07 Nov 2023 07:46 PM IST

सार

Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 71.11 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं मिजोरम में 77.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिजोरम चुनाव 2023 - फोटो : amar ujala
मंगलवार को देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर, जबकि मिजोरम में सभी 40 सीटों पर वोटिंग हुई। पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में जहां 71.11 प्रतिशत लोगों ने वोट पड़े, तो मिजोरम में 77.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही दोनों राज्यों में उतरे 397 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब 3 दिसंबर को पता चलेगा कि जनता ने किसे चुना। आइये विस्तार से जानते हैं दोनों राज्यों के मतदान के आंकड़ों को...
विज्ञापन

मिजोरम चुनाव 2023 - फोटो : amar ujala
मंगलवार को देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर, जबकि मिजोरम में सभी 40 सीटों पर वोटिंग हुई। पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में जहां 71.11 प्रतिशत लोगों ने वोट पड़े, तो मिजोरम में 77.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही दोनों राज्यों में उतरे 397 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब 3 दिसंबर को पता चलेगा कि जनता ने किसे चुना। आइये विस्तार से जानते हैं दोनों राज्यों के मतदान के आंकड़ों को...

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 - फोटो : amar ujala
पहले जानते हैं छत्तीसगढ़ के आंकड़े
पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान हुआ वहां पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इस बार भानुप्रतापपुर सीट पर सबसे ज्यादा 79.1% मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद डोंगरगढ़ सीट पर 77.4% और डोंगरगांव सीट पर 76.8% वोटिंग हुई। सबसे कम मतदान बीजापुर सीट पर दर्ज किया गया। यहां 40.98% मतदान हुआ है। इसके बाद कोंटा सीट पर 50.12% और दंतेवाड़ा सीट पर 62.55% वोटिंग हुई।

इन सीटों पर 2018 में कुल 77.23% वोटिंग हुई थी। बीजापुर सीट पर 2018 में सबसे कम 48.9% मतदान हुआ था। वहीं, सबसे ज्यादा 85.43% मतदान डोंगरगांव विधानसभा सीट पर हुआ था। पूरे राज्य की बात करें तो 2018 में छत्तीसगढ़ में कुल 76.45% मतदाताओं ने वोट डाला था।
 

मंत्रियों की सीट पर कितना हुआ मतदान?
जिन सीटों पर आज चुनाव हुए उनमें कई चर्चित सीटें भी हैं। राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह मैदान में हैं। इस सीट पर 75.1% वोट डाले गए। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 63.18 फीसदी मतदान हुआ था। यानी, पिछली बार के मुकाबले करीब 12 फीसदी ज्यादा वोटिंग यहां हुई।  

इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार के चार मंत्रियों की सीटों पर भी आज वोटिंग हुई। कवासी लखमा कोंटा सीट से मैदान में हैं जहां महज 50.12% वोट डाले गए। मंत्री दीपक बैज चित्रकोट से चुनाव लड़ रहे हैं और यहां 70.36% वोटिंग हुई। कवर्धा से मोहम्मद अकबर मैदान में हैं जहां यहां 72.89% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसी तरह कोंडागांव से मोहनलाल मरकाम चुनाव लड़ रहे हैं और यहां 76.29% वोटिंग दर्ज की गई है। 


सीटवार मतदान
सीट 2018 में मतदान % 2023 में मतदान % (शाम पांच बजे तक)
पंडरिया 77.84 71.06
कवर्धा 82.5 72.89
खैरागढ़ 84.51 76.31
डोंगरगढ़ (SC) 82.7 77.4
राजनांदगांव 78.87 74
डोंंगरगांव 85.43 76.8
खुज्जी 84.76 72.01
मोहला-मानपुर (ST) 80.28 76
अंतागढ़ (ST) 75.21 70.72
भानुप्रतापपुर (ST) 77.58 79.1
कांकेर (ST) 79.11 76.13
केशकाल (ST) 81.81 74.49
कोंडागांव (ST) 83.69 76.29
नारायणपुर (ST) 75.03 63.88
बस्तर (ST) 83.37 71.39
जगदलपुर 78.4 75
चित्रकोट (ST) 80.69 70.36
दन्तेवाड़ा (ST) 60.64 67.71
बीजापुर (ST) 48.9 40.98
कोन्टा (ST) 55.3 50.12

2018 में कैसा रहा था मतदान?
पिछले चुनाव में डोंंगरगांव में सबसे ज्यादा 85.43% वोट डाले गए थे। वहीं दूसरे नंबर पर खुज्जी में 84.76% और तीसरे नंबर पर खैरागढ़ में 84.51% वोटिंग हुई थी। इसी तरह दन्तेवाड़ा (ST) में सबसे कम 60.64% मतदान हुआ था। इसके बाद कोन्टा (ST) सीट पर 55.3% और बीजापुर (ST) सीट पर 48.9% वोट डाले गए थे। 
 

मिजोरम
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में मतदान खत्म हो चुका है। पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 77.39% वोटिंग दर्ज की गई है। पिछली बार राज्य में कुल 80.03% वोटिंग दर्ज की गई थी।

प्रमुख सीट पर क्या हुआ?
जिन सीटों पर आज चुनाव हुए उनमें एक चर्चित सीट आइजोल पूर्व-l है। यहां से मुख्यमंत्री जोरमथंगा मैदान में हैं। इस सीट पर 65.97% वोट डाले गए। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 80.3 फीसदी मतदान हुआ था।

किन सीटों पर ज्यादा मतदान और किन सीटों पर कम वोटिंग हुई?
पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इस बार सेरछिप सीट पर सबसे ज्यादा 83.73% मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद तुइकुम सीट सीट पर 83.07% और सेर्लुइ सीट पर 83.03% मतदान हुआ।

इस बार सबसे कम मतदान आइजोल पूर्व-l सीट पर दर्ज किया गया। यहां 65.97% मतदान हुआ है। इसके बाद आइजोल पूर्व-ll सीट पर 68.77% और आइजोल उत्तर-l सीट पर 70.51% मतदान हुआ।

सीटवार मतदान
 
विधानसभा सीट 2018 में मतदान % 2023 में मतदान % (शाम पांच बजे तक)
तुइकुम 87.65 87.32
लुंगलेई उत्तर 87.5 74.09
आइजोल दक्षिण-III 87.28 75
पश्चिम तुईपुई 87.19 82.1
थोरंग 86.63 76.76
सेरछिप 85.65 83.73
तुइचावंग 85.14 80
तवी 84.47 76.51
डंपा 83.87 85.92
सरलुई 83.82 85.51
तुइरियल 83.78 83.95
लुंगलेई दक्षिण 83.73 80.43
दक्षिण तुईपुई 83.72 82.1
लॉन्गतलाई पश्चिम 83.52 80.8
लुंगलेई पूर्व 83.26 81.02
लुंगलेई पश्चिम 82.71 80.43
ह्रांगतुर्जो 82.33 82.56
मामित 82.05 83.73
कोलासिब 81.84 79.46
आइजोल पश्चिम-I 81.38 72.94
पालक 81.31 79.37
लेंगटेंग 81.07 78.56
तुइवावल 80.69 75.18
चैलफिल 80.61 75.55
आइजोल पूर्व-I 80.3 65.97
आइजोल उत्तर-II 80.01 73.91
आइजोल पश्चिम-II 80.01 79.91
तुइचांग 80.01 82.39
आइजोल पूर्व II 79.94 68.77
आइजोल दक्षिण-I 79.38 75
चम्फाई उत्तर 79.19 78.03
आइजोल दक्षिण-II 79.15 75
चम्फाई दक्षिण 78.65 77.63
पूर्वी तुईपुई 78.64 79.01
हच्चेक 78.29 83.19
आइजोल पश्चिम-III 78 73.7
साइहा 77.6 73.91
आइजोल उत्तर-III 77.38 73.95
आइजोल उत्तर-I 76.5 70.51
लॉन्गतलाई पूर्व 75.95 74.62

 

2018 में कैसा रहा था मतदान?
पिछले चुनाव में तुइकुम सीट पर सबसे ज्यादा 87.65% मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद लुंगलेई उत्तर सीट पर 87.5% और आइजोल दक्षिण-III पर 87.28% मतदान हुआ था।
2018 में लॉन्गतलाई पूर्व सीट पर सबसे कम 75.95% वोटिंग हुई थी। इसके बाद आइजोल उत्तर-III सीट पर 77.38% और आइजोल उत्तर-I पर 76.5 % वोट डाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next