फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन्य है गोपाल : आठ साल का बालक ई रिक्शा चलाकर दिव्यांग माता-पिता व परिवार का भर रहा पेट, वीडियो वायरल

Tue, 07 Sep 2021 04:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद 

सार

आठ साल के बच्चे से कोई कल्पना भी कर सकता है कि वह अपने दिव्यांग माता-पिता और तीन भाई-बहनों का पेट भर सकता है? लेकिन यह सच है और हैदराबाद का गोपाल कृष्ण यह जिम्मेदारी उठा रहा है। 
 
विज्ञापन
ई रिक्शा चलाता बालक गोपाल कृष्ण - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमतौर पर शहरों में आठ साल के बच्चे दूसरी-तीसरी कक्षा में पढ़ रहे होते हैं और गांवों में इस उम्र के बच्चे खेत खलिहानों में काम व पशुपालन कर रहे होते हैं, लेकिन हैदराबाद का गोपाल कृष्ण तो कमाल कर रहा है। आठ साल का गोपाल अपने कंधे पर परिवार के पालन की जिम्मेदारी का पहाड़ उठा रहा है। सोशल मीडिया में गोपाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भावुक हो सकते हैं। 

विज्ञापन

 

गोपाल के परिवार में दिव्यांग माता-पिता और तीन भाई-बहन हैं। उनके पेट भरने की जिम्मेदारी उस पर है। वह हैदराबाद में ई-रिक्शा चलाकर कमाई करता है। गत सप्ताह एक व्यक्ति ने हाईवे पर स्कूल ड्रेस पहने एक छोटे बच्चे को ई-रिक्शा चलाते हुए देखा तो उन्होंने उससे बातचीत कर वीडियो बना लिया। उस वक्त गोपाल अपने ई रिक्शा में दो लोगों को बैठाकर कहीं ले जा रहा था।   यात्रियों के साथ वाहन चलाते हुए आठ साल के बच्चे की कहानी ने उस राहगीर को सोचने पर मजबूर कर दिया। गोपाल कृष्ण तीसरी कक्षा में पढ़ने के साथ ही अपने परिवार का पेट पालने के लिए ई-रिक्शा चलाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें